लोकसभा चुनाव 2024 में तेलंगाना की जहीराबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस के सुरेश कुमार शेतकर (Suresh Kumar Shetkar) ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार बी. बी. पाटिल को 46 हजार 188 वोट से हरा दिया।  

ZAHIRABAD Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में तेलंगाना की जहीराबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस के सुरेश कुमार शेतकर (Suresh Kumar Shetkar) ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार बी. बी. पाटिल को 46 हजार 188 वोट से हरा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जहीराबाद लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े

- 2019 के आम चुनाव में टीआरएस के बी.बी. पाटिल जहीराबाद सीट जीतकर सांसद बने थे। उनके खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज थे।

- ग्रेजुएट करने वाले बी.बी. पालिट 128.78 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक थे। उनपर 1.15 करोड़ रुपए कर्ज था।

- 2014 के चुनाव में भी टीआरएस के बी.बी. पाटिल को जीत मिली थी। तब उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- बी.बी. पाटिल ने 2014 में अपनी संपत्ति 102.31 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 8.35 करोड़ रुपए कर्ज था।

- 2009 के चुनाव में कांग्रेस के सुरेश कुमार शेटकर को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- ग्रेजुएट करने वाले सुरेश कुमार के पास 30.11 लाख रुपए की संपत्ति थी। कोई कर्ज नहीं था।

- परिसीमन के बाद जहीराबाद निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया।

- जहीराबाद लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र (जुक्कल, बांसवाड़ा, येलारेड्डी, कामारेड्डी, नारायणखेड़, एंडोले, और जहीराबाद) शामिल हैं।

Note: जहीराबाद लोकसभा चुनाव 2019 में यहां कुल 14,98,666 वोटर थे, जबकि 2014 में यहां 14,45,354 वोटर थे। 2019 में जहीराबाद सीट पर 4,34,244 वोट पाकर तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रत्याशी बीबी पाटिल सांसद बने थे। जबकी हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन राव को 4,28,015 वोट हासिल हुआ था। वहीं, 2014 के चुनाव में यह सीट तेलंगाना राष्ट्र समिति के नाम थी, प्रत्याशी बीबी पाटिल 5,08,661 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार शेटकर हराया था। सुरेश कुमार को 3,64,030 वोट मिला था।