Three Sisters One Groom : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां तीन बहनों से एक ही लड़के से शादी की है। तीनों ने कहा हमने यह फैसला बचपन में ही कर लिया था।

अमरोहा (उत्तर प्रदेश), हमने किताबों में पढ़ा और सुना है कि सालों पहले राजा महाराजा कई शादियां करते थे और एक साथ कई पत्नियों के साथ रहते थे भी। लेकिन अब भारीतय कानून ऐसी अनुमति नहीं देता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुई एक अनोखी शादी की चर्चा पूरे देशभर में हो रही है। क्योंकि यहां तीन लड़कियों ने एक ही लड़के से विवाह किया है। साफ तौर पर कहें तो 3 दुल्हनों के साथ 1 दूल्हे ने 7 सात फेरे लिए वह भी एक साथ...इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तो यह है कि तीनों दुल्हनें आपस में बहनें हैं। जिन्होंने परिवार की अनुमति से एक ही लड़के को अपना जीवन साथी बनाया है।

अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ

दरअसल, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 3 बहनों का नाम - अल्का (20), देविका (19) और संतोष (18) हैं। तीनों इंस्टाग्राम फेसबुक पर वीडियो रील्स बनाती हैं। इनकी रील पर काफी हिट भी मिलती हैं। तीनों ने अपने कैमरामैन विकास से 17 जुलाई को अमरोहा के हसनपुर स्थित चामुंडा माता मंदिर में शादी की है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। जिस पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। तीनों बहनें के एक युवक से साथ शादी करने को लेकर हिंदीवादी संगठन विवाह का विरोध कर रहे हैं।

तीनों बहनों ने कहा-मर जाएंगे…लेकिन अलग नहीं होंगे

अब मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है। गुरुवार को चारों को थाने बुलाया गया। चारों एक साथ पहुंचे और काफी खुश नजर आए। जब थानधिकारी ने उनसे कुछ सवाल-जबाव किए तो तीनों ने कहा हमने अपनी और अपने परिवार की मर्जी से विवाह किया है। इसमें ना तो हमे और ना ही हमारे माता-पिता को कोई परेशानी है। वहीं उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि हम बालिग हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम तीनों से बचपन में ही सोच लिया था कि हम शादी करेंगे तो एक ही घर में करेंगे। लेकिन हमें ऐसा कोई घर नहीं मिला, जहां तीन लड़के हों और तीनों कुंवारे हो। इसलिए हमने एक लड़के से शादी कर ली। हम मर जाएंगे, लेकिन अलग नहीं होंगे। हम आपस में बहुत खुश हैं।

दूल्हे ने तीनों की बारी बारी यूं भरी मांग

मंदिर में तीनों बहनों ने पूरे रीति-रिवाज के हिसाब से अपना विवाह संपन्न किया। चारों ने मिलकर पहले हवन-पूजन किया। इसके बाद बाकायदा अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे लिए गए। दूल्हा बने विकास ने तीनों दुल्हनों की बारी बारी मांग में सिंदूर भरा। फिर तीनों बहनों ने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शादी के इस वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन और कुछ अन्य महिलाएं भी नजर आ रही हैं। हालांकि, मंदिर के पुजारियों ने परिसर में ऐसी किसी भी शादी से साफ इनकार कर दिया है।

कुछ ही देर में तीनों बहनों को बने लाखों फॉलोअर्स

बता दें कि शुरूआत में जब शादी के वीडियो वायरल हुए तो लोगों ने इसको महज एक रील समझा। लेकिन जब लोगों को इसका सच पता चला तो उनके होश उड़ गए। फॉलोअर्स का तीनों बहनों पर गुस्सा टूट पड़ा है। तीनों बहनों के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर महज 27 वीडियो अपलोड करने के बाद लाखों फॉलोअर्स बन गए हैं। जब लोगों और मीडिया ने उनसे सवाल किए तो उन्होने कहा-तीनों बहनों ने वीडियो जारी कर कहा- पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। फिर हमने क्या गलती की है।