Anant Ambani Viral: अनंत अंबानी अपनी सिक्योरिटी और खराब सेहत की परवाह किए बिना एक छोटे बच्चे के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कार से नीचे उतर गए। उनकी इस सादगी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Anant Ambani Simplicity: दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपने सादे और मानवीय स्वभाव से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। अनंत अंबानी अपनी खराब सेहत और मोटापे से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी सिक्योरिटी और शारीरिक तकलीफ की परवाह नहीं की। वो एक छोटे बच्चे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए कार से नीचे उतर आए और उसके साथ फोटो खिंचवाई। उनकी इस सादगी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इसी वजह से उन्हें पीढ़ियों की दौलत मिली है।
जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी अपनी कार से कहीं जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक बच्चा उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अनंत ने तुरंत अपनी कार रुकवाई। पहले उन्हें लगा कि बच्चा उनके साथ कार में बैठना चाहता है, इसलिए वो उसे अपनी गोद में बिठाने के लिए तैयार हो गए।
लेकिन, बच्चे के परिवार वालों ने बताया कि वो सिर्फ उनके साथ एक फोटो खिंचवाना चाहता है। यह सुनते ही अनंत अंबानी ने अपनी बीमारी और सिक्योरिटी गार्ड्स के नियमों को किनारे रख दिया और खुद कार से नीचे उतर आए। इसके बाद उन्होंने बड़े प्यार से उस बच्चे को गले लगाया और मुस्कुराते हुए उसके साथ फोटो के लिए पोज दिया। एक आम बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए दुनिया के इतने बड़े अरबपति ने जो दरियादिली दिखाई, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
इतने साफ दिल वाले अरबपति कम ही दिखते हैं: कमेंट्स हुए वायरल
अनंत अंबानी का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तारीफों की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने कमेंट किया, 'अनंत अंबानी इतने अच्छे इंसान हैं, इसका क्रेडिट उनके माता-पिता की अच्छी परवरिश को जाता है। दुनिया के सबसे अमीर परिवार से होने के बावजूद उनमें जरा भी घमंड नहीं है। इसके लिए मुकेश और नीता अंबानी को धन्यवाद देना चाहिए।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अंबानी परिवार की असली खूबसूरती यही है। इतना बड़ा बिजनेस अंपायर होने के बावजूद वो अपनी भारतीय संस्कृति को कभी नहीं भूले और हर पल को भारतीयों के साथ सेलिब्रेट करते हैं।'
लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'राधिका मर्चेंट ने अनंत अंबानी के इसी नेक और प्यारे स्वभाव की वजह से उनसे शादी की है। भगवान इतने अच्छे दिल वाले इंसान का हमेशा भला करे।'
सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने शायद ही कभी किसी ऐसे अरबपति को देखा हो जो बिना किसी सिक्योरिटी की चिंता किए और अपनी बीमारी को भूलकर एक बच्चे को खुश करने के लिए कार से नीचे उतर आए। अनंत चाहे जिस भी बीमारी से जूझ रहे हों, भगवान उन्हें जल्द से जल्द ठीक करें।' बिना किसी दिखावे के हुए इस वाकये ने करोड़ों लोगों का दिल छू लिया है और यह साबित कर दिया है कि अच्छे संस्कार ही असली दौलत हैं।
