Ashok Kharat Viral Video : आध्यात्मिक गुरु अशोक खरात 150 से अधिक महिलाओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार। वह पूजा के नाम पर महिलाओं का शोषण कर वीडियो बनाता था। उस पर वाइफ स्वैपिंग और 1000 करोड़ की संपत्ति बनाने का भी आरोप है।

नासिक: आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषी कैप्टन अशोक खरात के मामले की जांच में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस ने अशोक खरात को गिरफ्तार कर पूछताछ तेज कर दी है। पुलिस ने खरात के ऑफिस से एक पेनड्राइव जब्त की है। इसके अलावा, क्लाउड स्टोरेज समेत कई जगहों से उसकी 'रासलीला' के वीडियो भी बरामद किए गए हैं। उसने पूजा के नाम पर 150 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण किया। इनमें से कई वीडियो ऐसे हैं जिनमें वह महिलाओं के पतियों को बाहर भेजकर उनके साथ गलत काम कर रहा था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए हैं। अब जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, पता चला है कि उसने अमीर कारोबारियों की पत्नियों का भी इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, अब यह भी गंभीर आरोप लग रहा है कि इस मामले में पत्नियों की अदला-बदली जैसा घिनौना खेल भी चल रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमीरों के लिए 'वाइफ स्वैपिंग' करता था अशोक खैरात

अशोक खरात मामले की जांच के बीच कांग्रेस ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार के कई नेता और अधिकारी अशोक खरात के संपर्क में थे। जब अमीर कारोबारी और बड़े लोग खरात के दफ्तर के बाहर इंतजार करते थे, तब यह ढोंगी गुरु उनकी पत्नियों का शोषण करता था। महाराष्ट्र कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस मामले में कई अमीर लोग 'वाइफ स्वैपिंग' यानी पत्नियों की अदला-बदली भी करते थे। एक रात के लिए पत्नियों को बदलने का यह खेल भी अशोक खरात की देखरेख में होता था।

महाराष्ट्र सरकार के इस मंत्री पर भी गंभीर आरोप

कांग्रेस ने शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप केसरकर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि दिलीप ने बिचौलिए का काम किया और उनके जरिए कई अधिकारियों ने अशोक खरात से मुलाकात की। इन आरोपों पर दिलीप केसरकर ने जवाब देते हुए कहा कि वह 'गुरुजी' होने के नाते खरात के संपर्क में थे और उनका सम्मान करते थे। इसके अलावा उनका कोई और लेना-देना नहीं है।

SIT टीम कर रही है जांच

अशोक खरात के इस कांड ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। हिंदुओं के लिए पूजनीय आध्यात्मिक गुरु का मुखौटा पहनकर अशोक खरात महिलाओं का शोषण कर रहा था। जब महिलाएं अपनी परेशानियां लेकर उसके पास आती थीं, तो वह उन्हें प्रसाद के रूप में वियाग्रा जैसी दवा दे देता था। इसके बाद पूजा के नाम पर उनका यौन शोषण करता था। उसके ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। पुलिस ने अशोक खरात के दफ्तर, फार्म हाउस समेत कई संपत्तियों को सील कर दिया है। उसके बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है। जांच में पता चला है कि उसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बनाई है।