Aban Ahmed Educational Qualification: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद कितना पढ़ा-लिखा था? जानिए अबान अहमद का एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, 10वीं के मार्क्स, स्कूल समेत डिटेल।

Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Education: प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद एक बार फिर पूरा परिवार चर्चा में है। इस बीच लोग सिर्फ हादसे के बारे में ही नहीं, बल्कि अबान की पढ़ाई और शैक्षणिक सफर के बारे में भी जानना चाहते हैं। बेहद कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद अबान ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और ICSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा पास की थी।

बिना नियमित क्लास किए पूरी की स्कूलिंग

अबान अहमद प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज का छात्र था। वर्ष 2024 में उसने ICSE बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी। खास बात यह रही कि वह पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान नियमित रूप से स्कूल नहीं जा सका। इसके बावजूद उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी। स्कूल प्रशासन के अनुसार, अबान और उसके बड़े भाई अहजम ने समय-समय पर प्रोजेक्ट और असाइनमेंट जमा किए और बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर अपनी पढ़ाई पूरी की।

अबान अहमद को 10वीं में मिले थे 68.4 प्रतिशत अंक

ICSE बोर्ड के 2024 के नतीजों में अबान अहमद ने 68.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उसे अंग्रेजी में 78, हिंदी में 82, इतिहास-भूगोल में 57, गणित में 34, विज्ञान में 89 और फिजिकल एजुकेशन में 76 अंक मिले थे। वहीं उसके बड़े भाई अहजम अहमद ने 12वीं की परीक्षा में 76.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

परिवार की घटनाओं का पढ़ाई पर पड़ा असर

वर्ष 2023 में परिवार पर लगातार आई घटनाओं का असर दोनों भाइयों की पढ़ाई पर भी पड़ा। अतीक अहमद, अशरफ और असद अहमद की मौत के बाद परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था। इसी वजह से दोनों भाई पहले निर्धारित समय पर परीक्षा नहीं दे पाए। बाद में उन्होंने दोबारा तैयारी की और बोर्ड परीक्षा देकर अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।

ये भी पढ़ें- पति की हत्या, बेटे का एनकाउंटर और अब एक और बेटे की मौत... जानिए कौन हैं अतीक अहमद की 3 साल से फरार पत्नी शाइस्ता परवीन?

पहली बार कब चर्चा में आया था अबान अहमद?

अबान अहमद का नाम पहली बार वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद सामने आया था। कार्रवाई के दौरान उसे और उसके भाई अहजम को बाल सुधार गृह भेजा गया था। बाद में दोनों को रिहा कर उनकी बुआ परवीन कुरैशी की कस्टडी में सौंप दिया गया था। इसके बाद दोनों ने अपनी पढ़ाई पर दोबारा ध्यान देने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- कौन था अबान अहमद? जिसे माफिया गिरी थी पसंद, नाबालिग होकर मर्डर केस में गया था जेल

झांसी से लौटते समय हादसे में अबान अहमद की मौत

जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल गया था। मुलाकात के बाद लौटते समय झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।