Dhirendra Shastri Brother Arrested : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री , जिन्हें भारत ही नहीं पूरी दुनिया बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है। जिनके आगे मंत्री से लेकर बिजनेसमैन तक सिर झुकाते हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके भाई शालिग्राम अपने गुंडागर्दी और अपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर धाम के महाराज भाई धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनको जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में अरेस्ट किया है। बता दें कि उनके साथी अंकित मिश्रा नाम के युवक को भी पकड़ा है। दोनों को राजनगर कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं उनके तीसरे साथी की तलाश जारी है।
गांव के किसान को धमकाने पहुंचे थे शालिग्राम
बता दें कि यह मामला 14 जुलाई को उस वक्त सामने आया जब राजनगर थाना क्षेत्र के कोंडा गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा ने शालिग्राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़ित युवक ने शिकायत लिखवाते हुए कहा- शालिग्राम अपने साथी सतीश, आशीष और एक अन्य व्यक्ति के साथ मुझे धमकाने पहुंचे थे।
जानिए क्या है पूरा मामला
पीड़ित युवक ने बताया कि महाराज के भाई ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं तीन राउंड फायरिंग भी किए। बता दें कि यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। बताया जाता है कि पीड़ित और आरोपी का इससे पहले भी विवाद हो चुका है। लेकिन पुलिस केस पहली बार हुआ है। मामले की जांच कर रहे घटना पर एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीसरे की तलाश जारी है। मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूछताछ और छानबीन में जो केस सामने आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी विवादों में आ बागेश्वर के भाई का नाम
शालिग्राम गर्ग का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। उन पर पिस्टल लहराने, धमकी देने, मारपीट करने और टोलकर्मियों के साथ विवाद जैसे कई आरोप लग चुके हैं। हालांकि, इन मामलों में कानूनी प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में रही है। वर्तमान मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


