उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक शादी के दौरान दूल्हे ने सात फेरों से पहले दुल्हन के सामने ‘8वां वचन’ रख दिया, जिसने सभी को चौंका दिया। एलपीजी संकट का हवाला देते हुए दूल्हे ने कहा कि अगर दोबारा गैस की किल्लत हुई तो दुल्हन को चूल्हे पर रोटियां बनानी होंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका और ईरान की जंग के दौरान बीते दिनों भारत में एलपीसी गैस को लेकर किल्लत आ गई थी। हालांकि अभी 25 दिन से पहले रसोई गैस नहीं मिल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले एक शादी के दौरान दूल्हे ने 7 फेरे से पहले दुल्हन के सामने गैस को लेकर एक ऐसी शर्त रख दी। जिसे सुनकर घराती और बाराती दंग रह गए। वहीं दुल्हन ने भी मुस्कुराते हुए कहा मुझे आपका यह 8वां बचन भी मंजूर है।

दुूल्हे ने दुल्हन के सामने 7 फेरे पहले रखा 8वां वचन

दरअसल, यह दिलचस्प मामला बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के खैरा बीरू गांव का है। जहां अशोक की शादी हो रही थी, सभी विवाह की सारी रस्में हिंदी रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुईं। लेकिन जैसे ही 7 फेरे और मांग में सिंदूर लगाने का वक्त आया तो दूल्हे ने अपनी होने वाली पत्नी यानि दुल्हन के सामने एक 8वां वचन यानि शर्त रख दी। दू्ल्हे ने दुल्हन से कहा-अभी पूरे देश को गैस सिलेंडर के संकट से जूझना पड़ रहा है। हमें भी इस परेशनी का सामना करना पड़ा। कई दिन तक गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़े तब जाकर एक सिलेंडर मिल सका है। इसलिए मैं आपके सामने यह शर्त रखता हूं कि अगर फिर से ऐसा समय आया तो आपको चूल्हे पर रोटियां बनानी पड़ेंगी। अगर यह शर्म आपको मंजूर हो तो हम पति पत्नी बन सकते हैं।

दूल्हे की बात सुनकर हंसने लगे सभी

बता दें कि जैसे ही दू्ल्हे ने दुल्हन के सामने जब गैस सिलेंडर वाली शर्त रखी तो पहले तो सब दंग रह गए। लेकिन बाद में शादी समारोह में हंसी के ठहाके लगने लगे। वहीं दुल्हन भी मुस्कुराती रही। लेकिन दूल्हा सीरियस था, उसने कहा-आज के समय में यह डील सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि अब गर्मी में मेरी पत्नी और मेरे परिवार के लिए गैस के लिए लाइन में लगे। दुल्हन ने समझदारी दिखाते हुए शर्त मान ली और इसके बाद धूमधाम से शादी की रस्में पूरी हुईं।