Pinky Mali Funeral: पिंकी का शव देखते ही फफक पड़े परिजन, पति ने दी चिता को मुखाग्नि
Pinky Mali Last Rites: बारामती चार्टर प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई के भगोजी बालूजी कीर हिंदू श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उनके पति ने चिता को मुखाग्नि दी।

फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली का पार्थिव शरीर गुरुवार 29 जनवरी को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई स्थित भगोजी बालूजी कीर हिंदू श्मशान घाट लाया गया, जहां उनके पति ने चिता को मुखाग्नि दी।
पिंकी माली के अंतिम संस्कार की रस्म पूरी करते उनके पति। इस दौरान श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पिंकी माली का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर पर रखा गया। इस दौरान परिवार और करीबी लोग गहरे शोक में डूबे नजर आए।
पिंकी माली की मौत उसी बारामती चार्टर प्लेन हादसे में हुई थी, जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की भी जान चली गई थी। इस हादसे में कई लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
अंतिम संस्कार के दौरान परिजन, दोस्त और शुभचिंतक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से पिंकी माली को अंतिम श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पिंकी माली का शव देख बिलख पड़े परिजन। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बता दें कि पिंकी यूपी के जौनपुर की रहने वाली हैं।
पिंकी माली की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान परिजनों ने उन्हें कंधा दिया।
पिंकी माली के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब। बता दें कि पिंकी उसी प्लेन में फ्लाइट अटेंडेंट थीं, जिसमें अजीत पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई।
यह प्लेन हादसा बुधवार 28 फरवरी को बारामती एयरपोर्ट के पास हुआ। लैंडिंग के दौरान प्लेन अचानक जमीन पर गिरकर ब्लास्ट हो गया। हादसे में प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
गुरुवार को मुंबई में एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली को श्रद्धांजलि दी गई। यह पोस्टर बारामती चार्टर प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले सभी लोगों की याद में लगाया गया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

