टीएमसी में मचा सियासी भूचाल, लेकिन सयानी घोष कहां हैं? 20 सांसदों ने बदला पाला? अब सबकी नजर 'छोटी दीदी' पर? दीदी की ताकत घट रही या बन रही नई रणनीति? एक चेहरा बना रहस्य? 

बंगाल की राजनीति में सियासी पारा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले टीएमसी के विधायकों ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया था, अब उनके सांसदों ने भी साथ छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा के 28 सांसदों में से 20 ने एनडीए सरकार के साथ जाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सबसे बड़ सवाल यह है कि टीएमसी की सबसे चर्चित सांसद और ममता दीदी की कार्बन कापी कहे जाने वाली सयानी घोष कहां हैं? क्या वह भी बीजेपी का सपोर्ट करने जा रही हैं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बंगाल की दूसरी छोटी दीदी कहां हैं?

अक्सर अपने अलग अंदाज की स्पीच से चर्चा में रहने वाली टीएमसी की सबसे चर्चित सांसद सयानी घोष बंगाल में मचे इस सियासी भूचाल के बीच कहीं नजर नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर पूछ रहे हैं कि क्या बंगाल की सेंकड ममता दीदी भी अब भाजपा का दामन थामेंगी? आपको बता दें कि सयानी घोष वर्तमान में पश्चिम बंगाल की जादवपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। जिन्हें ममता दीदी का सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं। इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार के वक्त लोग तो उनकी तुलना ममता बनर्जी से तक करने लगे थे। क्योंकि सयानी की चाल-ढाल से लेकर पहनावा तक दीदी की तरह हो गया था।

फिल्मों की तरह राजनीति में भी सयानी रहीं हिट

बता दें कि सयानी घोष बहुत कम समय में राजनीति में हिट होने वाली महिला नेता हैं। जिनकी लोकप्रियता कोलकाता से लेकर दिल्ली तक है। उन्होंने टीएणसी के महुआ मोइत्रा जैसी चर्चित महिला नेताओं के बीच अपनी जगह बनाई है। हालांकि वह सियासत से पहले बांग्ला भाषी फ़िल्मों में एक्टिंग करती थीं। जहां उनके ऊपर सुपरहिट अदकारा का तमगा लगा था। लेकिन अदाकारी और गायन में सफलात के बाद राजनीति में कदम रखा और यहां भी वह कामयाब रहीं।