MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • बस से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 दोस्तों की ऑन द स्पॉट दर्दनाक मौत-सेकंड हैंड कार से निकले थे सैर पर

बस से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 दोस्तों की ऑन द स्पॉट दर्दनाक मौत-सेकंड हैंड कार से निकले थे सैर पर

तुमकुर-बेंगलुरु हाईवे पर एक कार ने कंट्रोल खो दिया और बस से जा टकराई, जिससे पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डोड्डाबल्लापुर के रहने वाले ये पांचों दोस्त कार बहुत तेज चला रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 16 2026, 10:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
KSRTC बस से टक्कर, पांच की मौत
Image Credit : Asianet News

KSRTC बस से टक्कर, पांच की मौत

बेंगलुरु: तुमकुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर KSRTC बस से जा भिड़ी, जिसमें पांच युवकों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे जिंदल अस्पताल के पास हुआ।

28
घटना का विवरण
Image Credit : Asianet News

घटना का विवरण

पांचों दोस्त डोड्डाबल्लापुर के थे। इनमें से हर्षित बी.कॉम और धनुष पीयूसी का छात्र था। बाकी तीन काम करते थे। हाल ही में ललित ने एक सेकेंड हैंड कार खरीदी थी, जिसमें वे घूमने निकले थे।

38
तुमकुर-बेंगलुरु हाईवे फ्लाईओवर
Image Credit : Asianet News

तुमकुर-बेंगलुरु हाईवे फ्लाईओवर

रविवार देर रात तुमकुर-बेंगलुरु हाईवे पर तेज रफ्तार कार कंट्रोल खोकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी सड़क पर KSRTC बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पांचों की मौत हो गई।

48
बस के यात्री सुरक्षित
Image Credit : Asianet News

बस के यात्री सुरक्षित

हादसे में KSRTC बस का अगला शीशा टूट गया। बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत छह यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 43 यात्री थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

58
पुलिस कर रही जांच
Image Credit : Asianet News

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नेलमंगला के सरकारी अस्पताल भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए। मादनयाकनहल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच जारी है।

68
जांच पर बोले जॉइंट पुलिस कमिश्नर रेड्डी
Image Credit : Asianet News

जांच पर बोले जॉइंट पुलिस कमिश्नर रेड्डी

जॉइंट पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) कार्तिक रेड्डी ने कहा कि हादसे का सही कारण पता नहीं चला है। ड्राइवर ने शराब पी थी या नहीं, इसकी जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है।

78
अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Image Credit : Asianet News

अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नेलमंगला के सरकारी अस्पताल के बाहर मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। एक मां ने रोते हुए कहा, 'दोस्त से मिलकर आता हूं बोलकर गया था, अब कभी वापस नहीं आएगा।'

88
मृतक धनुष के पिता
Image Credit : Asianet News

मृतक धनुष के पिता

मृतक धनुष के पिता ने रोते हुए कहा, 'रात में मां और भाई को मिठाई खिलाकर घर से निकला था, अब वो लाश बन गया है।' परिवार वालों के मातम ने वहां मौजूद सभी को भावुक कर दिया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मेरठ जेल में मुस्कान का बदला रूप: भक्ति में डूबी आरोपी, 7 घंटे करती है साधना
Recommended image2
Russia-Ukraine War: ‘Donnyland’ के नाम पर सियासी दांव? ट्रंप को मनाने के लिए यूक्रेन की नई रणनीति
Recommended image3
UP Pollution Certificate Rule: अब PUC के लिए OTP अनिवार्य, 75% वाहन मालिकों के सामने नई परेशानी
Recommended image4
PM Modi को ‘आतंकवादी’ कहने पर घिरे खरगे, चुनाव आयोग ने 24 घंटे में मांगा जवाब
Recommended image5
MBA के बाद Acting: कौन थी एक्ट्रेस दिव्यांका, जिसकी गाजियाबाद में मौत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved