भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मृतका के परिवार ने छह दिन बाद भी शव लेने से इनकार कर दिया है और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच आरोपी सास गिरीबाला सिंह को जमानत मिलने के बाद विवाद और बढ़ गया है।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस को लेकर हंगामा मचा हुआ है। 6 दिन से शव अस्पताल में रखा हुआ है, लेकिन मृतका के परिवार वालों ने शव को लेने और अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है। वह मध्य प्रदेश सरकार से बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच ट्विशा के पैरेंट्स आरोपी सास गिरीबाला सिंह को जमानत मिलने से और ज्यादा नाराज हैं। क्योंकि रिटायर्ड जज ने बहू को लेकर जो खुलासे किए हैं वह चौंकाने वाले हैं। हालांकि उनकी दिए बयानों की पुलिस जांच करेगी। तभी कुछ हा जा सकता है कि उनके दावों में कितनी सच्चाई है।

सास ने बताया बहू ड्रग एडिक्ट थी
रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने कोर्ट को दी अपनी जमानत याचिका में बताया कि उनकी बहू ट्विशा शर्मा ड्रग एडिक्ट बताया है। उसे नशे की लत थी, जब उसे नशा नहीं मिलता था तो वह घबराने लगती थी। उसके हाथ कांपने लगते थे। इस दौरान उसका व्यवहार एकदम बदल जाता था। चिड़चिड़ाने लगती और बहस करती थी। बिना किसी मुद्दे के कुछ भी बोलती जाती थी।
12 घंटे तक गायब थी ट्विशा
गिरीबला सिंह ने बताया कि ट्टिशा पिछले महीने 17 अप्रैल 2026 की सुबह वाली फ्लाइट से हमकों मायके यानि बताने का बोलकक घर से निकली थी। लेकिन वो 18 अप्रैल अपने घर यानि दिल्ली पहुंची। सवाल यह है कि वह बीच के 12 घंटे कहां गायब थी। जब हमने इस बारे में उससे पूछा तो ट्विशा ने कुछ नहीं बताया इधर उधर की बातें करने लगी।
तीसरा खुलासा बहू का अबॉर्शन
वहीं पूर्ज जज गिरीबाला सिंह की तरफ से उनके वकील ने तर्क दिया कि ट्विशा के प्रेग्नेंट होते ही उसका ससुराल पक्ष के लिए रवैयाक एकदम चेंज हो गया था। जैसे ही उसको गुड न्यूज का पता लगा तो वह अस्पताल से सीधे घर आई और अपना बैग पैक करने लगी। आकर पति से बोली मैं अपने पापा के घर जाना चाहती हूं। मुझे घरेलु महिलाओं की तरह नहीं बनना है। वहीं कुछ दिन बाद पता चला कि बहू का अबॉर्शन हो चुका है।
कौन थी ट्विशा शर्मा
बता दें कि ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। जो साउथ की फिल्मों बतौर एक्ट्रेस काम भी कर चुकी थी। साथ ही उसने कई एड भी किए। दिल्ली से लेकर मुंबई तक मॉडलिंग भी की। लेकिन फिल्मी दुनिया में सफलता नहीं मिली तो उसने भोपाल की पूर्व जज गिरिबिला सिंह के बेटे समर्थ शर्मा के साथ परिवार की सहमति से 12 दिसंबर 2025 में शादी की। समर्थ एक वकील हैं। बताया जाता है कि वह वर्तमान में भोपाल में रहकर एक कंपनी में जॉब कर रही थी। उसका वर्क फ्रॉम होम चल रहा था।


