LPG Cylinder Price : LPG गैस के हर सिलेंडर में छिपा है 700 रुपये का राज, सच जानकर चौंक जाएंगे? क्या आपके घर का गैस सिलेंडर भी भारी सब्सिडी पर चल रहा है? गैस सिलेंडर के पीछे का गणित समझेंगे तो रह जाएंगे दंग?
LPG Cylinder Real Cost : घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ा दिए गए हैं, और नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। इससे पहले 7 मार्च को भी सिलेंडर पर 60 रुपये बढ़ाए गए थे। लेकिन सरकार और तेल कंपनियां को कहना है कि अभी भी हर सिलेंडर पर लगभग 700 रुपये का घाटा उठा रही हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर की असली कीमत चौंकाने वाली?
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, आप जो 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, उसे आप तक पहुंचाने की असली लागत अब 1600 रुपये से भी ज़्यादा हो गई है. लेकिन आपको ये महंगा नहीं लग रहा होगा, क्योंकि सरकार और सरकारी तेल कंपनियां हर सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का घाटा खुद उठा रही हैं. कीमतों में यह उछाल सऊदी अरामको की कॉन्ट्रैक्ट कीमत (CP) में बढ़ोतरी की वजह से आया है. होरमुज़ जलडमरूमध्य में आई रुकावट के कारण फरवरी से अब तक LPG की कीमतों में लगभग 46% की बढ़ोतरी हो चुकी है।
सिलेंडर की सप्लाई कॉस्ट 1600 कैसे पहुंची?
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, फरवरी में प्रोपेन और ब्यूटेन (50:50 मिक्स) के लिए सऊदी CP 542.50 डॉलर प्रति टन थी। लेकिन होरमुज़ में मिडिल ईस्ट गल्फ से एक्सपोर्ट में आई दिक्कतों के बाद, अप्रैल में यह कीमत बढ़कर 775 डॉलर प्रति टन हो गई और जून में यह 790 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गई है।
- इसी दौरान प्रोपेन की CP में 39% और ब्यूटेन में 52% की बढ़ोतरी हुई। विदेश से आने वाली गैस की लागत बढ़ने से ही घरेलू सिलेंडर की सप्लाई कॉस्ट 1600 रुपये के पार चली गई।
भारतीय परिवारों को दुनिया में सबसे सस्ती रसोई गैस?
इस भारी उछाल के बावजूद, भारतीय परिवारों को दुनिया में सबसे सस्ती रसोई गैस मिल रही है. दिल्ली में एक आम उपभोक्ता सिलेंडर के लिए 942 रुपये देता है। जो बाज़ार की असली कीमत से लगभग 700 रुपये कम है. वहीं, PMUY उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर साल पहले चार रिफिल पर 300 रुपये की सीधी सब्सिडी मिलती है, जिससे उन्हें सिलेंडर सिर्फ 642 रुपये का पड़ता है. यह एक उज्ज्वला परिवार की औसत सालाना खपत के बराबर है. इस तरह, आम उपभोक्ता अंतरराष्ट्रीय कीमत से 45% कम और उज्ज्वला लाभार्थी लगभग 60% कम कीमत चुका रहे हैं।
आखिर क्यों बढ़ रहे एलपीजी गैस के दाम?
- पश्चिम एशिया के संकट के कारण रविवार से घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक घरेलू LPG पर कुल घाटा 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जो पिछले साल 41,338 करोड़ रुपये था. इस घाटे की भरपाई के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी है. मंत्रालय ने साफ किया कि उज्ज्वला ग्राहकों को मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी इस घाटे के अलावा है और इसका फायदा 10.58 करोड़ से ज़्यादा कनेक्शनों को मिल रहा है।
- होरमुज़ में रुकावट के दौरान भी देश में सप्लाई की कोई कमी नहीं होने दी गई. भारत उन कुछ देशों में से था, जिन्होंने एनर्जी कार्गो की आवाजाही बनाए रखी. आयात में कमी को पूरा करने के लिए घरेलू LPG उत्पादन 60% से ज़्यादा बढ़ाकर 52 TMT कर दिया गया. अमेरिका, कनाडा और अल्जीरिया जैसे देशों से भी गैस मंगाई गई. साथ ही, सब्सिडी वाले सिलेंडर की कालाबाज़ारी रोकने के लिए OTP-आधारित डिलीवरी वेरिफिकेशन को लगभग 90% तक बढ़ा दिया गया।
पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक में किते में मिलती है गैस?
इसका नतीजा यह है कि भारत में सिलेंडर की कीमतें पड़ोसी देशों और विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बहुत कम हैं। पाकिस्तान में एक सिलेंडर 1,046 रुपये, नेपाल में 1,207 रुपये, बांग्लादेश में 1,225 रुपये, श्रीलंका में 1,241 रुपये, अमेरिका में 1,755 रुपये, ऑस्ट्रेलिया में 1,765 रुपये और कनाडा में 2,411 रुपये का है. मंत्रालय ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस सब्सिडी वाले संसाधन को बचाने के लिए ऊर्जा बचाने वाले खाना पकाने के तरीके अपनाएं।


