- Home
- News
- नीतीश-निशांत की इन 5 तस्वीरों में छिपा है बिहार का फ्यूचर, बेटे ने JDU में एंट्री करते ही बता दिया पिता का प्लान
नीतीश-निशांत की इन 5 तस्वीरों में छिपा है बिहार का फ्यूचर, बेटे ने JDU में एंट्री करते ही बता दिया पिता का प्लान
Nitish Kumar Son Nishant Kumar Joins Jdu : बिहार की राजनीति और फ्यूचर के लिए यह तस्वीर बहुत कुछ मायने रखती है। जहां सीएम नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक विरासत बेटे निशांत को सौंपते हुए दिल्ली की पॉलिटिक्ट यानि राज्यसभा जा रहे हैं।

बिहार की सत्ता की सबसे अच्छी तस्वीर
बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार आखिरकार आज 8 मार्च को जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में शामिल होने हो गए। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। अब पटना से लेकर दिल्ली तक यही चर्चा है कि क्या नीतीश कुमार अपने बेटे को बिहार का डिप्टी सीएम बनाएंगे। क्योंकि बिहार की सत्ता और प्रदेश के फ्यूचर के लिए आज की यह तस्वीरें बहुत मायने रखती हैं।
निशांत ने पिता नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात
निशांत कुमार ने आज जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता लेने के बाद कहा-मेरे पिताजी ने 20 साल में राज्य का जो विकास किया है, उसे मैं आगे बढ़ाऊंगा। मैं पार्टी के लिए और जनता के लिए दिन रातम मेहनत करूंगा। बिहार की जनता से कहना चाहतां कि वह पिता जी पर विश्वास बनाए रखें। वो राज्यसभा जरूर जा रहे हैं, लेकिन हमेशा बिहार को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
सफेद कुर्ता-पजामा और चप्पल पहने थे निशांत
निशांत ने आज अपनी जिंदगी की नई पारी खेलने के लिए राजनीति में एंट्री की। इस दौरान वह बेहद सिंपल तरीके से नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता-पजामा पहने हुए थे, वहीं एक कार्यकर्ता की तरह क्रॉक्स चप्पल पहने थे।
निशांत ने पिता नीतीश की तरह किया वेलकम
निशांत जैसे ही मंच पर पहुंचे तो अपने पिता की तरह स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का आभिवादन किया। साथ ही जेडीयू कार्यकर्ता इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाते रहे
बेटे की JDU एंट्री…लेकिन नहीं पहुंचे पिता जी
बता दें कि जब उनके बेटे निशांत ने जेडीयू में शामिल हुए तो इस दौरान नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे। लेकिन सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार पिता से मिले और उन्हें मिठाई खिलाई। वहीं नीतीश भी बेटे को राजनीति में सफल होने के लिए आर्शीवाद देते हुए नजर आए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

