एक औरत और दो मर्द, करोड़ों में एक है बिहार की ये तस्वीर, लोग बोले-गजब ही कर डाला
Bihar Unique Case : बिहार के रोहतास से पति-पत्नी, दोस्ती-प्यार और अवैध संबंध की जो कहानी सामने आई है वह, हैरान करने वाली है। जहां एक पति ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी ही बीवी का विवाह उसके प्रेमी के साथ करा दी।

पति ने करा दी पत्नी की दूसरी शादी
सोचिए अगर किसी पति को पता चल जाए कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे मर्द के साथ अफेयर चल रहा तो उस पर क्या बीतेगी। लेकिन बिहार के रोहतास से जो मामला सामने आया वह बेहद अजीबोगरीब है। जहां एक महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंध बन गए थे। जब पति को इसकी भनक लगी तो उसने दिलरी दिखाते हुए प्रेमी से बीवी की शादी ही करा दी।
बीवी की शादी के बाद पति ने खाई कसम
दरअसल, यह अजब-गजब मामला रोहतास के दिनारा थाने क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार 20 मार्च को पति ने सुबह हनुमान मंदिर परिसर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी। साथ भगवान के सामने सपथ ली की आज से उसका बीवी से कोई रिश्ता नहीं है, वह दोनों की जीवन में कोई दखल नहीं देगा। हैरानी की बात यह है कि महिला का जो प्रेमी है वह उसके पति का दोस्त है।
पहले ही महापंचायत फिर हुई शादी
शादी कराने से एक दिन पहले गुरूवार की रात को पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद उसने ग्रामीणों के सामने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की। फिर रात को ही पंचायत लगाई गई। गांव के मुख्य लोगों के सामने युवक ने युवक ने बीवी ने उसके लवर के साथ शादी करने का फैसला किया।
वीडियो में देखिए बिहार की अनोखी शादी
रोहतास :दोस्त को पत्नी से हुआ प्यार, पति ने कराई शादी। पत्नी के प्रेमी से युवक ने खुद ही उसका विवाह करा दिया। पंचायत और दोनों परिवारों की मौजूदगी में मंदिर में शादी संपन्न हुई। पति ने भी सहमति दी। बच्चा मां के पास रहेगा।#Rohtas#Dinara#BiharNews#ViralNews#Panchayat#Marriage… pic.twitter.com/FAD0uzHPyG
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 20, 2026
दिल्ली से शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
बता दें कि पति-पत्नी की जून 2021 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। दोनों का एक 5 साल का बेटा भी है। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे, पास में उसका दोस्त भी रहता था, जिसका अक्सर घर आना जाना था। इसी दौरान पत्नी और उसके दोस्त के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अवैध संबंध बन गए। कुछ महीने पहले पति गुजरात में काम करने गया था। इसी बीच पत्नी को अपने गांव बिहार के रोहतास छोड़कर आया। वहीं कुछ दिन बाद मौका पाकर प्रेमी भी दिल्ली से महिला से मिलने उसके गांव पहुंच गया। फिर एक रात दोनों रंगेहाथ पकड़े गए।
बिहार से लेकर दिल्ली तक अब इस अनोखी शादी के चर्चे
बिहार से लेकर दिल्ली तक अब इस अनोखी शादी के चर्चे हो रहे हैं। कुछ लोग पति की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि उसको पत्नी की शादी नहीं करानी चाहिए। बात जो भी हो, लेकिन दोस्ती और पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को लेकर सवाल खर रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

