Big accident in Bihar : संडे के दिन 10 लोगों की मौत, खून-लाश के टुकड़ों से दहले लोग
बिहार से छुट्टी के दिन यानि रविवार को बुरी खबर सामने आई है। जहां राज्य में सुबह-सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 से 5 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जाते हैं।

पटना के बिहटा में हुआ हुआ हादसा
पहला हादसा राजधानी पटना के बिहटा में हुआ, जहां एक ऑटो और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हुए हैं।
सड़क पर खून ही खून और शव के टुकड़े बिखरे थे
जानकारी के मुताबिक, पटना के बिहटा में हुए हादसे में मारे गए सभी लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे। तभी लेखनटोला पुल के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर खून ही खून फैल गया। वहीं मृतकों के शव भी सड़क पर 50 मीटर तक बिखर गए।
बक्सर-पटना फोरलेन पर हुआ हादसा
बता दें कि बिहार में दूसरा हादसा बक्सर-पटना फोरलेन पर हुआ। जहां कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बक्सर-पटना फोरलेन पर हुए हादसे में इन लोगों की मौत
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान एसएसबी जवान ओमकार पाण्डेय, उनके भाई सुजीत कुमार पाण्डेय और गिरजा देवी और मंजू देवी शामिल हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

