पूर्व केंद्रीय मंत्री और के एक्स सीएम अर्जुन मुंडा का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बीमार मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। राजनीति की भागदौड़ से दूर उनका यह अंदाज मां-बेटे के रिश्ते और प्यार की खूबसूरत झलक दिखाता है।

रांची. कहते हैं कि मां के पास बैठने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। कभी उनसे बातें करना अच्छा लगता है, तो कभी बस उनके पास बैठकर कुछ पल बिताना ही सुकून देता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा का एक ऐसा ही भावुक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपनी बीमार मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनका एक अलग रूप देखने को मिल रहा है।

बीमार मां के पास बैठकर बजाई बांसुरी

  • वीडियो में अर्जुन मुंडा अपनी मां के पास बैठे हैं। कुछ देर बाद वह बांसुरी उठाते हैं और उसे बजाने लगते हैं। आसपास न कोई मंच है और न ही लोगों की भीड़। बस मां और बेटा हैं और बांसुरी की मधुर धुन है।
  • अर्जुन मुंडा ने इस वीडियो के साथ मां के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने मां को अपने जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद बताया। उनके मुताबिक, मां का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत, संबल और जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

मां के साथ बिताए ये पल क्यों हैं खास?

  • अर्जुन मुंडा का यह वीडियो मां और बेटे के रिश्ते की खूबसूरती दिखाता है। बचपन में मां अपने बच्चों का ख्याल रखती है। उन्हें खाना खिलाती है, उनकी परेशानियां समझती है और हर मुश्किल में साथ खड़ी रहती है।
  • लेकिन वक्त के साथ बच्चे बड़े हो जाते हैं। उनकी अपनी जिम्मेदारियां और दुनिया बन जाती है। इसके बावजूद मां के लिए बच्चा हमेशा बच्चा ही रहता है। उम्र बढ़ने पर जब मां को सहारे की जरूरत होती है, तब बच्चों का साथ और प्यार उसके लिए सबसे बड़ी खुशी बन जाता है।

अर्जुन मुंडा का अपनी मां के पास बैठकर बांसुरी बजाना भी इसी प्यार को दिखाता है। कई बार भावनाएं जाहिर करने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती। एक छोटी सी कोशिश भी अपनेपन का एहसास करा देती है।

राजनीति से अलग दिखा अर्जुन मुंडा का रूप

  • अर्जुन मुंडा झारखंड की राजनीति का बड़ा नाम हैं। वह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार में भी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है।
  • लेकिन इस वीडियो में उनकी पहचान एक नेता की नहीं, बल्कि अपनी मां के पास बैठने वाले बेटे की है। यही वजह है कि उनका यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो मां के प्रति प्यार, सम्मान और परिवार के साथ बिताए समय की अहमियत को भी याद दिलाता है।

देखिए वो भावुक वीडियो

Scroll to load tweet…