MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Punjab News
Tulsidas Research
UN World Map Resolution
EOS-05 Satellite
Delhi Traffic Advisory
VHP Maharashtra New Garba Rules
MP Liquor Tragedy
Bhavnagar Crime News
Dinesh Sharma Appointment
Anupriya Nagar Hanuman Ansh
Top 10 Morning News
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • Mumbai Politics: क्या BJP के डर से शिंदे ने पार्षदों को छुपाया, जानें किसने किया दावा

Mumbai Politics: क्या BJP के डर से शिंदे ने पार्षदों को छुपाया, जानें किसने किया दावा

BMC Politics: बीएमसी की सत्ता गंवाने के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि डिप्टी CM एकनाथ शिंदे BJP से डरे हुए हैं। तभी अपने 29 पार्षदों को फाइव स्टार होटल में सुरक्षित किया है। उन्होंने संकेत दिए कि शिंदे गुट फिर से टूट सकती है। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 17 2026, 07:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

BMC हार के बाद उद्धव ठाकरे का पलटवार

मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में करीब तीन दशक बाद सत्ता गंवाने के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने सीधे तौर पर एकनाथ शिंदे और BJP को निशाने पर लेते हुए कहा कि शिंदे को अपनी ही पार्टी के पार्षदों पर भरोसा नहीं है। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'एकनाथ शिंदे BJP से डरते हैं। उन्हें पता है कि जो एक बार टूट चुके हैं, वे दोबारा भी टूट सकते हैं। इसलिए उन्होंने पार्षदों को फाइव-स्टार होटल में रखा है।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X

मुंबई में फाइव-स्टार होटल में क्यों रखे गए पार्षद?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे गुट के 29 नवनिर्वाचित पार्षदों को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में ठहरने का निर्देश दिया गया है। मकसद हॉर्स ट्रेडिंग और तोड़-फोड़ की किसी भी कोशिश को रोकना है। BJP भले ही BMC में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन बहुमत के आंकड़े 114 सीटों तक पहुंचने के लिए उसे शिंदे गुट के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में शिंदे खेमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है

Related Articles

Related image1
BMC Election: अब कहां जाएंगे ठाकरे, हिंदुत्व Vs मराठी मानुष की लड़ाई में आखिरी किला भी ढहा
Related image2
BMC सत्ता संग्राम: शिंदे गुट के 29 पार्षद फाइव स्टार होटल में 'लॉक', अंदर चल क्या रहा है?
35
Image Credit : ANI

मुंबई में 2022 की टूट की याद दिलाई

उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में 2022 की शिवसेना टूट का जिक्र करते हुए शिंदे पर सीधा वार किया। उस समय 40 विधायकों की बगावत के बाद उद्धव सरकार गिर गई थी और एकनाथ शिंदे BJP के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। उद्धव का इशारा साफ था कि अगर तब टूट हो सकती है, तो अब भी मुमकिन है।

45
Image Credit : Getty

क्या मुंबई में क्या ठाकरे युग का अंत?

महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में BJP–शिंदे गठबंधन (महा-युति) ने 29 में से 25 नगर निगमों में जीत दर्ज की। BMC में BJP को 89 सीटें और शिंदे गुट को 29 सीटें मिली हैं। कुल महायुति सीटें 118 हैं, जो बहुमत से ऊपर है। इस जीत के साथ ही ठाकरे परिवार का BMC पर लगभग 30 साल का दबदबा खत्म हो गया। हालांकि, सत्ता हाथ से निकल गई, लेकिन उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की 20 साल बाद बनी जोड़ी ने सियासी संकेत जरूर दे दिए। UBT–MNS गठबंधन ने 71 सीटें (65+6) जीतकर मुंबई के मराठी बहुल इलाकों में अपनी पकड़ बरकरार रखी। उद्धव ने साफ कहा, 'आज भी हमारी इच्छा है कि मुंबई का मेयर शिवसेना का हो, लेकिन फिलहाल संख्या हमारे पक्ष में नहीं है।'

55
Image Credit : X

शिवसेना को कागज खत्म कर सकते हैं, जमीन से नहीं- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने BJP पर तंज कसते हुए कहा, 'शिवसेना को आप कागजों पर खत्म कर सकते हैं, जमीन से नहीं। BJP सिर्फ कागज पर दिखती है, जमीन पर नहीं।' उन्होंने महायुति पर सरकारी मशीनरी, पैसा और दबाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, लेकिन साथ ही दावा किया कि शिवसैनिकों की निष्ठा अब भी अडिग है। उद्धव ने रैलियों की तुलना करते हुए व्यंग्य किया कि उनकी और राज ठाकरे की सभाओं में भारी भीड़ थी, जबकि महा-युति की रैलियों में कुर्सियां खाली नजर आईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि वोट कुर्सियों ने डाले या लोगों ने।' आखिरी में उद्धव ठाकरे ने साफ संकेत दिए कि यह सियासी जंग अभी खत्म नहीं हुई है। BMC भले हाथ से निकल गई हो, लेकिन मुंबई की राजनीति में ठाकरे गुट खुद को अभी भी मजबूत दावेदार मानता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
महाराष्ट्र समाचार
उद्धव ठाकरे
एकनाथ शिंदे
देवेंद्र फडणवीस

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Nepal FLood के बाद अब बिहार में बाढ़ से हाहाकार, छतों पर बन रहा खाना और...
Recommended image2
कौन है निशु आजाद जिसके घर हुआ पथराव, स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद लगाई सुरक्षा की गुहार
Recommended image3
Punjab News: जिस बेटे का अंतिम संस्कार किया, वो 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला, पूरा मामला चौंकाएगा
Recommended image4
कौन हैं डॉ. प्रकाश द्विवेदी? जिन्हें गोस्वामी तुलसीदास की सटीक कालगणना पर मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र
Recommended image5
Miss World 2026: एक जवाब ने बदल दी किस्मत! Joheirry Mola ने जीता Miss World 2026 का ताज
Related Stories
Recommended image1
BMC Election: अब कहां जाएंगे ठाकरे, हिंदुत्व Vs मराठी मानुष की लड़ाई में आखिरी किला भी ढहा
Recommended image2
BMC सत्ता संग्राम: शिंदे गुट के 29 पार्षद फाइव स्टार होटल में 'लॉक', अंदर चल क्या रहा है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved