MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • BMC सत्ता संग्राम: शिंदे गुट के 29 पार्षद फाइव स्टार होटल में 'लॉक', अंदर चल क्या रहा है?

BMC सत्ता संग्राम: शिंदे गुट के 29 पार्षद फाइव स्टार होटल में 'लॉक', अंदर चल क्या रहा है?

Mumbai BMC Politics: मुंबई में सत्ता गठन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी शिवसेना (शिंदे गुट) के सभी 29 नवनिर्वाचित पार्षदों को एक फाइव स्टार होटल में एक साथ रहने का निर्देश दिया है। जानिए आखिर चल क्या रहा है?

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 17 2026, 05:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

BMC की कुर्सी पर बड़ा खेल शुरू

देश की सबसे अमीर नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में सत्ता को लेकर जोरदार सौदेबाजी शुरू हो चुकी है। इसी बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी शिवसेना (शिंदे गुट) के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को एक साथ रखने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट से चुने गए 29 पार्षदों को बुधवार दोपहर 3 बजे तक बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल पहुंचने और अगले तीन दिनों तक वहीं ठहरने का निर्देश दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Getty

पार्षदों को फाइव-स्टार होटल में क्यों ठहराया गया?

शिंदे खेमे को आशंका है कि बीएमसी में सत्ता समीकरण बनने के दौरान विरोधी दल पार्षदों की तोड़-फोड़ की कोशिश कर सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए सभी पार्षदों को एक जगह रखने का फैसला किया गया है, ताकि कोई भी संपर्क से बाहर न जाए। 29 सीटों के साथ शिंदे गुट इस वक्त BJP के लिए किंगमेकर की भूमिका में है। अकेले बहुमत से कुछ सीटें दूर BJP को बीएमसी में सरकार बनाने के लिए शिंदे सेना के समर्थन की जरूरत है।

Related Articles

Related image1
BMC Election: अब कहां जाएंगे ठाकरे, हिंदुत्व Vs मराठी मानुष की लड़ाई में आखिरी किला भी ढहा
Related image2
BMC: 18 देशों की जीडीपी से भी ज्यादा मुंबई बीएमसी का बजट, कहां से मिलता है इतना पैसा?
35
Image Credit : X

क्या महाराष्ट्र में फिर लौटी 'रिसॉर्ट पॉलिटिक्स'?

इस वाकये ने महाराष्ट्र की राजनीति में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स की पुरानी यादें ताजा कर रहा है। 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना, कांग्रेस और NCP ने अपने विधायकों को होटल में ठहराया था। 2022 में शिवसेना टूट के दौरान विधायकों को राज्य से बाहर भेजा गया था। अब वही रणनीति बीएमसी जैसे शहरी सत्ता केंद्र में देखने को मिल रही है।

45
Image Credit : X

विपक्ष का तंज किस बात का डर

इस फैसले पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहा, 'उन्हें डर किस बात का है? पार्षदों को कौन तोड़ेगा? तोड़ने का अनुभव तो किसी और के पास है।' उन्होंने BJP पर सहयोगी दलों को तोड़कर आगे बढ़ने का आरोप भी लगाया। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नगर निकाय चुनावों को 'सबसे बदसूरत चुनाव' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने पैसा, दबाव और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। बीएमसी मेयर पद पर उन्होंने कहा, 'हम आज भी मुंबई में अपना मेयर चाहते हैं, लेकिन फिलहाल हमारे पास संख्या बल नहीं है।'

55
Image Credit : X

बीजेपी-शिवसेना ने खत्म किया ठाकरे युग

इन चुनावों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में BJP ने 227 में से 89 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकॉर्ड बनाया। शिंदे गुट की 29 सीटों के साथ महा-युति गठबंधन की कुल ताकत 118 सीटों तक पहुंच गई है, जो बहुमत के आंकड़े 114 से कहीं ज्यादा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
महाराष्ट्र समाचार
एकनाथ शिंदे
उद्धव ठाकरे
देवेंद्र फडणवीस
 
2nd TEST • SA vs AUS
Rain Delay
SASA
(12.2 ov)20/2
AUSAUS
-
Day 2 - Session 2
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IIT से PhD तक, अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, सौरव दास-आशुतोष रांका में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन?
Recommended image2
Now Playing
Dussehra 2026: 2 दिन मनाया जाएगा दशहरा, जानें शस्त्र व शमी पूजा और जवारे विसर्जन के मुहूर्त
Recommended image3
Bikaner-Delhi Flight: 25 अक्टूबर से बदल जाएगा हवाई सफर, यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर
Recommended image4
VIDEO: चलती कार से लटककर दिखा रहे थे स्टंट, पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया कि मांगने लगे माफी
Recommended image5
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग क्यों हुई? मुंबई पुलिस के 5 सवाल करेंगे चौंकाने वाले खुलासे
Related Stories
Recommended image1
BMC Election: अब कहां जाएंगे ठाकरे, हिंदुत्व Vs मराठी मानुष की लड़ाई में आखिरी किला भी ढहा
Recommended image2
BMC: 18 देशों की जीडीपी से भी ज्यादा मुंबई बीएमसी का बजट, कहां से मिलता है इतना पैसा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved