BRICS Summit 2026 के लिए दिल्ली के द लीला पैलेस में खास मेन्यू तैयार है। विदेशी मेहमान मिलेट्स, सत्तू, ज्वार, भारतीय मसालों और 'लीला अमृत' का स्वाद चखेंगे।
BRICS 2026 Food Menu: नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS Summit के लिए सभी तैयारियां हो गई हैं। दुनिया भर से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए राजधानी के होटलों में खास इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली स्थित द लीला पैलेस में BRICS डेलिगेशन के लिए खास मेन्यू तैयार किया जा रहा है। इस मेन्यू में विदेशी मेहमानों को भारत के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक और देसी स्वाद का अनुभव कराया जाएगा।
हर डेलिगेशन की पसंद और डाइट का रखा ध्यान
- BRICS Summit में आने वाले अलग-अलग देशों के डेलिगेशन की खान-पान की पसंद और डाइट अलग हो सकती है।
- इसी वजह से होटल ने सभी मेहमानों के लिए एक जैसा मेन्यू रखने के बजाय उनकी व्यक्तिगत पसंद को ध्यान में रखा है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ मेहमानों की खास डाइटरी जरूरतें हैं, जबकि कुछ डेलिगेशन ने एलर्जी से जुड़ी जानकारी पहले ही शेयर कर दी है।
- इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हर मेन्यू को सावधानी से तैयार किया गया है।
- यानी विदेशी मेहमानों के लिए खाने में सिर्फ स्वाद का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, बल्कि उनकी सेहत, डाइट और पसंद को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
Jamavar में दिखेगा भारत के अलग-अलग हिस्सों का स्वाद
- इस पूरे फूड एक्सपीरियंस का सबसे खास हिस्सा भारतीय खाना है। होटल का भारतीय रेस्टोरेंट जामावर BRICS Summit के दौरान खास आकर्षण रहने वाला है।
- यहां तैयार किए जा रहे मेन्यू में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया है।
- मेन्यू में नॉर्थ इंडिया, सेंट्रल इंडिया और साउथ इंडिया के स्वाद को खास जगह दी गई है।
- इसका उद्देश्य विदेशी मेहमानों को भारतीय खाने की विविधता का अनुभव कराना है।
- अलग-अलग क्षेत्रों के व्यंजनों के साथ भारतीय मसालों और पारंपरिक सामग्री के इस्तेमाल पर भी खास जोर दिया गया है।
ये भी देखें : BRICS Summit 2026: ब्रिक्स में मोदी के साथ कौन-कौन नेता होंगे शामिल? सामने आई पूरी लिस्ट
BRICS मेन्यू में मिलेट्स और पारंपरिक अनाजों की खास जगह
- इस खास मेन्यू में श्री अन्न यानी मिलेट्स को भी प्रमुखता दी गई है।
- पारंपरिक अनाजों को आधुनिक अंदाज में पेश करते हुए मिलेट्स उपमा जैसी डिश तैयार की जा रही है।
- इसके अलावा मेन्यू में क्विनोआ बिरयानी को भी शामिल किया गया है।
- होटल की जनरल मैनेजर प्रीति मखीजा के मुताबिक, खास तौर पर तैयार किए गए मेन्यू में भारतीय मसालों के साथ जौ, मिलेट, ज्वार और सत्तू जैसी पारंपरिक सामग्री को भी जगह दी गई है।
- इसका मतलब है कि विदेशी मेहमानों को भारत के पारंपरिक अनाजों और उनसे तैयार होने वाले अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
'लीला अमृत' ड्रिंक में दिखेगा भारतीय वेलनेस का स्वाद
द लीला पैलेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के सिग्नेचर वेलनेस प्रोग्राम से जुड़ी सामग्री को भी मेहमानों के अनुभव का हिस्सा बनाया गया है। इसमें सत्तू और जौ जैसी पारंपरिक भारतीय सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। होटल की ओर से 'लीला अमृत' ड्रिंक भी खास तौर पर पेश की जा रही है। इसे तुलसी, अदरक, शहद, नींबू और जीरा जैसी सामग्री से तैयार किया जाता है। इस तरह पूरे मेन्यू में भारतीय स्वाद के साथ पारंपरिक सामग्री और वेलनेस से जुड़े विकल्पों का भी ध्यान रखा गया है।
डेजर्ट में कमल, गुलाब और इलायची का खास ट्विस्ट
विदेशी मेहमानों के लिए तैयार किए जा रहे डेजर्ट मेन्यू में भी भारतीय फ्लेवर देखने को मिलेगा। मीठे में खास तौर पर लोटस डेजर्ट सर्व किया जाएगा। इसे गुलाब और इलायची जैसे भारतीय फ्लेवर के साथ तैयार किया गया है। इस तरह डेजर्ट में भी भारतीय स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति का मेल देखने को मिलेगा।


