MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • PM मोदी को थैंक्यू, अमेरिका को मैसेज! शी जिनपिंग ने BRICS मंच से क्या संकेत दिया?

PM मोदी को थैंक्यू, अमेरिका को मैसेज! शी जिनपिंग ने BRICS मंच से क्या संकेत दिया?

BRICS Summit 2026 में शी जिनपिंग ने Global South, Multipolar World और अंतरराष्ट्रीय नियमों पर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने भारत-चीन रिश्तों और AI-Climate सहयोग पर भी जोर दिया।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 13 2026, 04:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
BRICS में जिनपिंग का नया फॉर्मूला, Global South को लेकर दिया बड़ा संकेत
Image Credit : ANI

BRICS में जिनपिंग का नया फॉर्मूला, Global South को लेकर दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 के मंच से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसा संदेश दिया, जिसका असर सिर्फ BRICS देशों तक सीमित नहीं है। भारत के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने और Global South की बढ़ती ताकत पर जोर देते हुए जिनपिंग ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और कोई भी देश हमेशा ताकतवर नहीं रह सकता। उनके बयान में बदलती वैश्विक व्यवस्था की तस्वीर साफ दिखाई दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Global South को एकजुट होने का संदेश
Image Credit : X

Global South को एकजुट होने का संदेश

शी जिनपिंग ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को BRICS सम्मेलन की मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में विकासशील देशों की एकजुटता और बढ़ता प्रभाव दुनिया को बहुध्रुवीय व्यवस्था (Multipolar World) की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

जिनपिंग के मुताबिक BRICS देशों को आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहिए और विकासशील देशों को एकजुट करके वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए सकारात्मक ताकत बनना चाहिए।

Related Articles

Related image1
दिल्ली के स्वरूप नगर में धधक उठा गोदाम, इन 5 तस्वीरों में देखिए आग के बाद की भयावह स्थिति
Related image2
BRICS Summit खत्म, PM मोदी ने कही ऐसी बात… अब चीन के सामने बड़ी जिम्मेदारी
35
‘दुनिया बिना नियमों के चौराहे जैसी’
Image Credit : X

‘दुनिया बिना नियमों के चौराहे जैसी’

अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर बात करते हुए जिनपिंग ने नियमों और समानता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बिना नियमों वाली दुनिया की तुलना ऐसे चौराहे से की, जहां ट्रैफिक लाइट न हो।

उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय नियम किसी एक ताकतवर देश की मर्जी से नहीं, बल्कि सभी देशों की भागीदारी से तय होने चाहिए। उन्होंने संप्रभुता, गैर-हस्तक्षेप और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को महत्वपूर्ण बताया।

45
ताकत के दम पर मनमानी का विरोध
Image Credit : X

ताकत के दम पर मनमानी का विरोध

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि किसी देश की ताकत उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनमानी करने का अधिकार नहीं देती। उनके अनुसार बड़े या छोटे, अमीर या गरीब—सभी देशों को सम्मान मिलना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून समान रूप से लागू होना चाहिए।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षवाद को मजबूत करने की जरूरत बताई। साथ ही WTO में सुधार, निष्पक्ष व्यापार नियमों और New Development Bank (NDB) को समर्थन देने की बात कही।

55
चीन की विकास पहल का किया जिक्र
Image Credit : ANI

चीन की विकास पहल का किया जिक्र

जिनपिंग ने विकास को आम लोगों के हित से जोड़ते हुए 2030 Sustainable Development Goals को पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने चीन की Global Development Initiative का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इसके तहत 120 से ज्यादा देशों में 2,000 से अधिक परियोजनाएं पूरी की गई हैं और 2 लाख से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ चीन की व्यापारिक पहल का भी जिक्र किया।

जिनपिंग ने जलवायु परिवर्तन और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की वकालत की। उन्होंने Paris Climate Agreement को पूरी तरह लागू करने पर जोर दिया।

AI को लेकर उन्होंने कहा कि नई तकनीक का विकास मानव कल्याण के लिए होना चाहिए। इसके लिए वैश्विक स्तर पर ऐसे नियम बनाने की जरूरत है, जिससे AI का लाभ सभी देशों तक पहुंच सके। BRICS मंच से दिया गया यह संदेश बदलती वैश्विक राजनीति और तकनीकी व्यवस्था में चीन की प्राथमिकताओं को भी सामने रखता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
ब्रिक्स समिट

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Govt Job Resignation: चुनाव हारे तो वापस चाहिए नौकरी? हाईकोर्ट ने कहा- 'ऐसे नहीं चलेगा'
Recommended image2
End of Universe: क्या 20 अरब साल बाद खत्म हो जाएगा ब्रह्मांड? वैज्ञानिकों ने बताया ‘Big Crunch’ का संभावित समय
Recommended image3
BRICS Summit खत्म, PM मोदी ने कही ऐसी बात… अब चीन के सामने बड़ी जिम्मेदारी
Recommended image4
दिल्ली के स्वरूप नगर में धधक उठा गोदाम, इन 5 तस्वीरों में देखिए आग के बाद की भयावह स्थिति
Recommended image5
Viral Video: अंबोली झरने पर मस्ती कर रहे परिवार पर आ गिरा सांप, चीख-पुकार का वीडियो वायरल
Related Stories
Recommended image1
दिल्ली के स्वरूप नगर में धधक उठा गोदाम, इन 5 तस्वीरों में देखिए आग के बाद की भयावह स्थिति
Recommended image2
BRICS Summit खत्म, PM मोदी ने कही ऐसी बात… अब चीन के सामने बड़ी जिम्मेदारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved