दिल्ली के स्वरूप नगर में धधक उठा गोदाम, इन 5 तस्वीरों में देखिए आग के बाद की भयावह स्थिति
Delhi Swaroop Nagar Fire: दिल्ली के स्वरूप नगर में फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। धुएं और अफरा-तफरी में छह लोग घायल हुए। 15 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।

दिल्ली के स्वरूप नगर में भीषण आग, धुएं से मची अफरा-तफरी; 6 घायल
दिल्ली के स्वरूप नगर में रविवार को एक गोदाम में लगी आग ने अचानक आसपास के लोगों में दहशत फैला दी। गली नंबर-2 में स्थित फैक्ट्री के बेसमेंट और पहली मंजिल में आग भड़कने के बाद धुआं आसपास की इमारतों तक पहुंच गया। हालात ऐसे बने कि कुछ लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने लगे। हादसे में छह लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वरूप नगर की फैक्ट्री में भड़की आग
पुलिस के मुताबिक, आग खसरा नंबर 357/58 स्थित इमारत में लगी थी। यहां जूडो के कपड़े और मुक्केबाजी के दस्ताने बनाए जाते थे। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही कई टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल गाड़ियों को लगाया गया।
बेसमेंट और पहली मंजिल तक पहुंची लपटें
बताया गया कि आग इमारत के बेसमेंट और पहली मंजिल में लगी थी। यहां रेक्सिन की कतरन और सूती बुनाई का सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैलने की आशंका बनी। इमारत में बेसमेंट के अलावा पहली और दूसरी मंजिल पर टिन की शेड बनी हुई है। करीब 200 वर्ग गज क्षेत्र में बनी इस इमारत में फैक्ट्री का संचालन हो रहा था।
आग के दौरान पास के घर में रहने वाले छह लोग धुएं की चपेट में आ गए। उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद पांच लोगों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल और एक व्यक्ति को बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों के खतरे से बाहर होने की जानकारी सामने आई है।
घबराकर इमारत से कूदा युवक
हादसे के दौरान एक व्यक्ति ने घबराकर पास की इमारत से छलांग लगा दी, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को आग से सीधे चोट लगने की बात सामने नहीं आई है। ज्यादातर चोटें धुएं और अफरा-तफरी के दौरान हुईं।
आग बुझी, कारणों की जांच जारी
दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर फायर फाइटिंग ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पा लिया। डीओ ए.के. जायसवाल के निर्देश पर एडीओ वाई.एस. मीना के माध्यम से राहत और बचाव अभियान चलाया गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

