Bihar Board 12th Result Arts Topper NisuKumari : बिहार बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट आ चुका है। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ओवरऑल टॉपर बने। वहीं अदिति कॉमर्स टॉपर बनीं हैं। आइए जानते हैं कौन है किसान की बेटी निशु कुमारी जो बिहार में आर्ट्स संकाय में टॉपर रहीं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार 23 मार्च को बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया। इस बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है, क्योंकि टॉप-3 में से दो तो लड़किया हैं। जहां समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश साइंस में टॉप करके ऑलओवर टॉपर बने हैं। वहीं कॉमर्स में पटना की अदिति कुमारी ने टॉप किया है। तो आर्ट्स में गयाजी की रहने वाली निशु कुमार ने बाजी मारी है। तो आइए जानते हैं कौन है निशु.., जिसे एक विषय में 100 में से 100 नंबर मिले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसान की बेटी है बिहार की सेकंड टॉपर निशु कुमारी

दरअसल, बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स में टॉप करने वाली निशु एक साधारण परिवार से आती हैं। जो गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड के लोदीपुर गांव की रहने वाली है। उनके पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं। निशु परिवार की बड़ी बेटी हैं, जो बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार हैं। पिता अमोद कुमार ने कहा-यह तो पता था कि निशू बिहार के टॉप 10 में जरूर आएगी, क्योंकि वह 'मैट्रिक परीक्षा में स्कूल की सेकेंड टॉपर रही थी। लेकिन बेटी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर लेगी ऐसा नहीं सोचा था। बता दें कि निशु की मां गृहणी हैं। वहीं छोटी बहन सुप्रिया कुमारी अगले साल 2027 में इंटरमीडिएट की परीक्षा देगी। तो बड़े भाई नीरज कुमार गया कॉलेज से BSC की पढ़ाई कर रहे हैं।

देखिए आर्ट्स में टॉप करने वाली निशु की मार्कशीट

बता दें कि निशु कुमारी को आर्ट्स सट्रीम में 479 नंबर मिले हैं। भूगोल विषय में 100 में 100 नंबर लाकर उसने इतिहास रच दिया है। इसके अलावा अंग्रेजी में 90, हिंदी में 97, इतिहास में 97 और राजनीतिक विज्ञान में 95 अंक हासिल किए हैं। पूरा परिवार से लेकर स्कूल तक में खुशी का माहौल है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर उम्मीदों से भी बढ़कर प्रदर्शन किया है।