Bulandshahr Triple Murder Case:  बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस के बाद मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन की मांग की है। आरोपी जीतू सैनी फरार है। पीड़ित परिवार इंसाफ और हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान शनिवार रात हुए ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैतान है। कत्ल करने वाले आरोपी जीतू सैनी फरार है, जिसने अपने जन्मदिन में तीन दोस्तों को गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पूरे शहर में विरोध हो रहा है। मृतकों के परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने हत्यारे को कड़ी सजा की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। किसी की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है तो किसी पत्नी बोल रही है कि कातिल को फांसी पर लटका दो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

योगी जी आरोपियों के घर और फैक्ट्रियों पर बुलडोजर चला दो

मृतक अमरदीप की पत्नी सिमरन अपने पति की तस्वीर देखते हुए बिलख रही है। वह बार बार हाथ जोड़ते हुए कहा कि मुझे बस इंसाफ चाहिए। यह सब ऐसे ही नहीं हुआ, इसके पीछे पूरी सोची-समझी साजिश है। तभी तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए सरकार से विनती करती हूं कि इस घटना में जो भी आरोपी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अमरदीप की पहन राधा का भी बुरा हाल है। उसने रोते हुए कहा-योगी जीआरोपियों के घर और फैक्ट्रियों पर बुलडोजर चलना चाहिए। हमें खून के बदले खून चाहिए।

हमे खून के बदले खूनक ही चाहिए

अमरदीप की तरह मृतक मनीष के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनीष की बहन रजनी ने कहा मेरे भाई की हत्या करने के लिए ही जन्मदिन में बुलाया था। तभी तो दावत का बोलकर उनको बुलाया और हत्या कर दी। मुझे खून के बदले खून चाहिए। जिसने मेरे भाई का मर्डर किया है उसका भी यही हाल होना चाहिए। उसकी मौत से ही मेरे भाई की आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं आकाश सैनी के परिवार ने भी गुहार लगाते हुए कहा-योगी जी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

बर्थडे बॉय ने तीनों दोस्तों को मारी गोली

बता दें कि यह पूरा मामला बुलंदशहर में शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास का है। जहां जीतू सैनी एक जिम में अपना जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता के भाई मनीष ने उसके चेहरे पर केक लगा दिया। बस इसी बात पर आरोपी इतना भड़का कि अपनी गन निकाली और फायरिंग कर मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर करने के बाद आरोपी भाग निकला।