PM Modi Cabinet Decision : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फैसले से बिहार के कई जिलों की किस्मत बदल जाएगी? मोदी कैबिनेट का क्या है ऐसा फैसला जिससे समय और पैसा दोनों बचेंगे? बिहार वालों के लिए केंद्र सरकार का क्या है बड़ा सरप्राइज?
Bihar Highway Project : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी की बैठक में बिहार के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई है। सरकार ने NH-31 और NH-231 के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन को फोर-लेन बनाने की मंजूरी दे दी है। 143.529 किलोमीटर लंबे इस हाईवे को बनाने में 3936.05 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे BOT (टोल) मोड पर तैयार किया जाएगा।

खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया को बड़ा फायदा
- कैबिनेट कमेटी के मुताबिक, इस हाईवे के अपग्रेड होने से खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिलों में सड़क के तीखे मोड़, खराब डिजाइन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
- इस प्रोजेक्ट के तहत पूर्णिया शहर के लिए 6.729 किलोमीटर लंबा एक नया ग्रीनफील्ड बाईपास भी बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद सफर का समय घटकर करीब दो घंटे रह जाएगा, जिससे न सिर्फ लोगों का टाइम बचेगा बल्कि गाड़ियों का माइलेज भी बढ़ेगा और सफर सुरक्षित होगा। इससे इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।
बिहार में होगी सीधी कनेक्टिविटी
- यह प्रोजेक्ट बिहार के अहम आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स सेंटर्स को सीधी कनेक्टिविटी देगा।
- इसके अलावा, यह कॉरिडोर 5 पीएम गति-शक्ति इकोनॉमिक नोड्स (1 टेक्सटाइल क्लस्टर, 2 मेगा फूड पार्क, 2 फिशिंग सीफूड पार्क) और 11 लॉजिस्टिक नोड्स (4 बड़े रेलवे स्टेशन, 1 एयरपोर्ट, 4 नेशनल हाईवे, 2 स्टेट हाईवे) से भी जुड़ेगा।
- इससे पूरे क्षेत्र में सामान और यात्रियों की आवाजाही तेज हो जाएगी।


