Surguja Murder Case : छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आरोपी प्रदीप अगरिया ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के समय उनकी चार साल की बेटी भी घर में मौजूद थी, जिसने पुलिस को पूरी घटना बताई।
छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले में एक पति की क्रूराता का जो खुलासा हुआ है, उसने इंसानियत को तार तार कर दिया। हैवानियत का सच सुनकर पुलिस वालों तक ने माथा पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी गर्भवती बीवी का जिस तरह से मर्डर किया है वैसा तो एक जल्लाद भी नहीं करे। उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड चलाकर मौत के घाट उतार दिया।

कातिल पति ने डॉक्टरों को सुनाय़ई अलग कहानी
दरअसल, यह सनसनीखेज घटना 14 मई को मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकला गांव से सामने आई है। जहां आरोपी की पहचान प्रदीप अगरिया के रूप में हुई है। जिसने पहले तो पत्नी हीराबाई को बेरहमी से पीटा, इसके बाद उसके निजी अंग में लोहे का धारदार औजार हेक्सॉ ब्लेड डाल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी अपना सच छिलाने के लिए युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को झूठी कहानी सुना दी। आरोपी ने बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से अंबिकापुर गया था। जहां ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी घायल हो गई। लेकिन डॉक्टरों को उस पर शक हुआ तो वह शव को हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया।
जल्लाद पति की क्रूरता देख मासूम बेटी सहम गई
बता दें कि आरोपी ने जिस वक्त पत्नी की हत्या की, उस दौरान उसकी चार साल की बेटी मौजूद थी। जो पिता का जल्लाद रूप देखकर सहम गई। लेकिन जब पुलिस घर पहुंची तो मासूम ने पिता की क्रूरता बयां कर दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उसे जेल में डाल दिया गया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शारब पीने का आदि था, आए दिन नशे में बीवी के साथ मारपीट करता था। वारदात वाली रात भी वो शराब के नशे में था। पहले तो उसने बहस की, फिर पत्नी की हत्या कर दी।


