Chinese Woman Hanuman Chalisa For Baby: सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है, जहां चीनी बिजनेस वुमन ने बताया कि वह अपने 4 महीने के बच्चे को शांत करने के लिए हनुमान चालीसा बजाती हैं। जानिए पूरा मामला।
छोटे बच्चे को चुप कराना किसी एक्जाम में बैठने जैसा है। कई बार तो बेबी चुप होने का नाम ही लेता है। कोईन उसे गोद में लेकर झुलाता है तो कोई लोरी सुनाता है लेकिन अगर कहा जाए कि एक चाइनीज महिला ने बच्चे को चुप कराने के लिए ऐसा तरीका खोजा है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, महिला अपने बच्चे को चुप कराने के लिए चुप कराने के लिए 5-10 सेकेंड तक हनुमान चालीसा चलाती है। जिसके बारे में उसे खुद इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट कर बताया।
5 सेकंड में शात और 2 मिनट में नींद !
अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में शिफ्ट हुईं चीनी बिजनेस वुमन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह अपने 4 महीने के बच्चे को चुप कराने के लिए हर रोज सुबह कई बार हनुमान चालीसा चालती है। कई बार तो बच्चा चिड़ जाता है, समझ नहीं आता क्या करें उस दौरान हनुमान चालीसा काम आसान कर सकती है। वह 5 सेकेंड में धीरे-धीरे शांत होकर 2 मिनट में शांत हो जाता है। बताया कि यह सिर्फ बच्चे को सुलाने का तरीका नहीं बल्कि बच्चे के रूटीन का हिस्सा बन चुका है।
"बच्चे को रोने नहीं देना चाहती"
सारा आगे लिखता हैं कि वह बच्चे को रो-रोकर चुप कराने में विश्वास नहीं रखती है कि बच्चा है तो रोएगा ही। इसकी बजाय मैं उसे गोद में उठाकर थोड़ी देर इधर-उधर घुमाती है। बावजूद इसके अगर बच्चा शांति नहीं होता तो मैं हनुमान चालीसा प्ले कर देती हूं। कुछ ही समय में बच्चा शांत होकर शो जाता है।
दोस्त ने दी हनुमान चालीसा बजाने की सलाह
इस कहानी का सबसे दिलचस्प मोड़ है कि चाइनीज बिजनेस वुमन को हनुमान चालीसा सुनने की सलाह उनकी भारतीय दोस्तों ने दी। बताया कि कई बार मीटअप के दौरान दोस्तों ने उन्हें यह गीत सुनाया भी था, जिसके बाद उन्होंने इसे अपने बच्चे पर आजमाना शुरू किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
देखते ही देखते हुए कुछ ही मिनटों में सारा की इंस्टा पोस्ट वायरल हो गई और लोग तमाम तरह के रिएक्शन देने लगे। भारतीय यूजर्स ने सारा को हनुमान चालीसा का मतलब बताते हुए इसका महत्व समझाया, जबकि कई यूजर्स ने इसे अंधविश्वास बताया। फिलहाल यह पोस्ट इंस्टा पर वायरल है। आपका इस बारे में क्या कहना हैं कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।


