Omar Abdullah And Nidhi Razdan Education : उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के बाद अब दोनों की निजी जिंदगी के साथ उनकी पढ़ाई-लिखाई भी चर्चा में है। एक पेशे से पत्रकार है तो दूसरा मुख्यमंत्री है। तो आइए जानते हैं दोनों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में…

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी इन दिनों चर्चा में है। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बड़ी पहचान रखते हैं। उमर राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि निधि पत्रकारिता की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है? किसने कहां से पढ़ाई की और उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं?

निधि राजदान ने कहां से की पढ़ाई?

  • निधि राजदान का परिवार जम्मू-कश्मीर के बडगाम से जुड़ा है। उनकी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के एपीजे स्कूल, शेख सराय से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) से ग्रेजुएशन किया।
  • ग्रेजुएशन के बाद निधि ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो और टीवी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस तरह उनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा है।
  • निधि ने करीब 22 साल तक NDTV में काम किया। वह चैनल के चर्चित शो 'Left, Right & Centre' को होस्ट करती थीं। पत्रकारिता में उनके काम के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं।

उमर अब्दुल्ला कितने पढ़े-लिखे हैं?

  • उमर अब्दुल्ला का जन्म 10 मार्च 1970 को ब्रिटेन के रोचफोर्ड में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई श्रीनगर के बर्न हॉल स्कूल और हिमाचल प्रदेश के लॉरेंस स्कूल, सनावर में हुई।
  • इसके बाद उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में ग्रेजुएशन यानी B.Com किया। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड में MBA कोर्स में दाखिला लिया था, लेकिन 1998 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी।

कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है?

अगर पूरी की गई शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो निधि राजदान आगे हैं। उनके पास ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी है। वहीं उमर अब्दुल्ला के पास B.Com की डिग्री है। उनका MBA अधूरा रहा। हालांकि, दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में अनुभव और काम के दम पर अलग पहचान बनाई है।