सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दौरान Konoike Transport के साथ बैठक कर यूपी में लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग में निवेश का न्योता दिया। YEIDA मेडिकल डिवाइस पार्क को जापानी कंपनियों के लिए सुनहरा अवसर बताया। 

CM Yogi Japan Visit: उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सप्लाई चेन और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग का मजबूत केंद्र बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जापान दौरे के पहले ही दिन बड़े निवेश संवाद की शुरुआत की। उन्होंने Shigeki Tanabe, सीनियर मैनेजिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एवं एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर, Konoike Transport Co. Ltd. के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग, मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग में निवेश की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UP Investment Opportunities: लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और मल्टी-मोडल इंफ्रास्ट्रक्चर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का भौगोलिक स्थान और तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक ढांचा निवेशकों के लिए बड़े अवसर प्रदान कर रहा है। राज्य सीधे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) नेटवर्क से जुड़ा है, जिससे माल ढुलाई तेज और कम लागत में संभव हो पाती है। यह सुविधा निर्यात-आधारित उद्योगों और ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़े निवेशकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

YEIDA Medical Device Park: जापानी कंपनियों के लिए सुनहरा अवसर

मुख्यमंत्री ने Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) क्षेत्र में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जापानी कंपनियों के लिए अनुकूल इकोसिस्टम प्रदान करती है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी, सिंगल-विंडो क्लियरेंस और स्पष्ट औद्योगिक नीतियां इस क्षेत्र को हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग के लिए आदर्श गंतव्य बनाती हैं। मुख्यमंत्री ने भारत-जापान औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों को भूमि और बुनियादी ढांचे के साथ-साथ स्थिर नीतियां, कुशल मानव संसाधन और त्वरित निर्णय लेने वाली सरकार भी प्रदान करता है।

Tokyo Visit: सीएम योगी का भव्य स्वागत

जापान की राजधानी Tokyo पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। उनका स्वागत Junichi Ishidera, वाइस गवर्नर, यामानाशी प्रांत ने किया। इस अवसर पर जापान में भारत की राजदूत Nagma M. Malik और भारतीय समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहे। यह यात्रा उत्तर प्रदेश की बढ़ती वैश्विक भागीदारी और भारत-जापान के मजबूत होते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों का प्रतीक मानी जा रही है।

Social Media Message: ‘उगते सूरज की धरती’ को आदित्य का नमस्कार

टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अभी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचा हूं। उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार…” उनका यह संदेश भारत-जापान संबंधों के सांस्कृतिक और आर्थिक जुड़ाव को दर्शाता है।