
Shivraj Singh Chauhan ने Rahul Gandhi को जमकर धोया, सुनिए मामा ने क्या कहा...
कांग्रेस और राहुल गांधी पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखा हमला बोला है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस की चुनावी हार, नेतृत्व और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए। चौहान ने कहा- कांग्रेस की हार का कारण चुनाव आयोग नहीं, बल्कि पार्टी का दिशाहीन नेतृत्व है। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रही है।