
Rahul Gandhi के खिलाफ BJP महिला मोर्चा का 'संग्राम', कांग्रेस मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन का VIDEO
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर BJP महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष और सांसद रूप कुमारी चौधरी समेत कई महिला नेताओं ने JNU की 11 छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जवाब मांगा और संबंधित कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला नेताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस दोहरा रवैया अपना रही है। प्रदर्शन के दौरान ‘राहुल गांधी जवाब दो’ और ‘बेटियों को न्याय दो’ जैसे नारे भी लगाए गए।