
Riyadh Airport Attack: रनवे पर गिरा गोला, मिसाइल हमले का सबसे खौफनाक वीडियो
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमलों से हड़कंप मच गया। रविवार को हुए हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए। इससे पहले शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई। हमले में 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें करीब 12 भारतीय शामिल हैं। पिछले पांच दिनों में एयरपोर्ट पर 4 बार हमला हो चुका है। रविवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और टर्मिनल-4 को निशाना बनाया गया। घटना के बाद सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई। एयर इंडिया समेत कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए उड़ानें रोक दी हैं। भारत ने हमलों की निंदा करते हुए इन्हें तुरंत रोकने की मांग की है।