Coca Cola Mentos Experiment: एक्स (X) पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कैप्शन में लिखा है- 'मेरी मां मुझे ऐसे वीडियो भेजकर पूछती हैं कि क्या ये AI है?' देखते ही देखते लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
Coca Cola Mentos explosion: कोका-कोला और मेंटोस को मिलाने पर क्या होता है? बच्चे हों या बड़े, सबने कभी न कभी ये एक्सपेरिमेंट किया होगा। अब सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो तहलका मचा रहा है। सड़क पर बह रही कोका-कोला में मेंटोस कैंडीज गिरने से ऐसा धमाका हुआ कि एक आदमी सीधा आसमान में उड़ गया।
वीडियो की शुरुआत में एक कोका-कोला ट्रक से भारी मात्रा में ड्रिंक लीक होकर सड़क पर बहती हुई दिखती है। पास ही एक मेंटोस का ट्रक भी खड़ा है। एक लड़का बड़ा सा जार लेकर इस बहती हुई कोल्ड ड्रिंक को भरने लगता है। इसके बाद वो लड़का मेंटोस वाले ट्रक को खोलता है और उसमें से डिब्बे बाहर निकालता है। जैसे ही कोका-कोला और मेंटोस मिलते हैं, वहां भयंकर झाग और धुआं उठता है। इस धमाके के प्रेशर से वो लड़का रॉकेट की तरह आसमान में उड़ जाता है।
एक्स (X) पर @Angipathy नाम के अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां मुझे ऐसे वीडियो भेजकर पूछती हैं कि क्या ये AI है?' देखते ही देखते लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
हालांकि, कोई भी आसानी से समझ सकता है कि ये एक AI जनरेटेड वीडियो है। लोगों ने तुरंत नोटिस कर लिया कि वीडियो में ट्रक पर 'Mentos' की जगह 'mentes' लिखा हुआ है।
'TechHalla' नाम के क्रिएटर ने इस वीडियो को बनाया है। उन्होंने बाद में बताया कि तस्वीरें बनाने के लिए 'GPT Image 2.5' और एनिमेशन के लिए 'Seedance 2.5' का इस्तेमाल किया गया है।
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'आजकल कोई भी अजीब वीडियो देखकर लोगों को शक होने लगता है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ लोग जिस तरह से AI का इस्तेमाल करते हैं, वो सच में हैरान करने वाला है।'
