Zaid Mehdi Viral Video: कंटेंट क्रिएटर Zaid Mehdi ने एक Swiggy Instamart डिलीवरी पार्टनर को 5 स्टार होटल ले जाकर मिल्कशेक पिलाया। डिलीवरी वाले भाई का ये पहला 5 स्टार होटल का एक्सपीरियंस था। उनकी खुशी और हैरानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Five Star Hotel Reaction: आमतौर पर डिलीवरी पार्टनर हमारे घर तक खाना या ग्रोसरी पहुंचाते हैं और अपना काम खत्म करके चले जाते हैं। लेकिन इस बार एक Swiggy Instamart डिलीवरी पार्टनर के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएंगे।

कंटेंट क्रिएटर Zaid Mehdi सड़क पर एक डिलीवरी पार्टनर से मिले। उन्होंने उसे पास के एक आलीशान 5 स्टार होटल में मिल्कशेक पीने के लिए पूछा। पहले तो डिलीवरी वाले भाई ये सुनकर थोड़े कन्फ्यूज हुए और बताया कि वो आज तक कभी किसी 5 स्टार होटल में नहीं गए हैं।

'ये 5 स्टार होटल है' सुनकर रह गए हैरान!

जब दोनों होटल पहुंचे, तो गेट पर सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक लिया। तब Zaid ने बताया कि डिलीवरी पार्टनर उनके साथ ही आए हैं और फिर वो उन्हें अंदर ले गए।

होटल के अंदर कदम रखते ही डिलीवरी पार्टनर वहां की बड़ी सी जगह और माहौल देखकर हैरान रह गए। उन्होंने अपना पहला एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, "ये तो बहुत बड़ा है।" उन्हें रेस्टोरेंट का माहौल भी बहुत पसंद आया।

बातों-बातों में छलक पड़ा दर्द

मिल्कशेक का इंतजार करते हुए दोनों की बातचीत थोड़ी इमोशनल हो गई। डिलीवरी पार्टनर ने Zaid को अपनी जिंदगी के एक भयानक एक्सीडेंट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से वो काफी लंबे समय तक बिस्तर पर ही पड़े रहे थे।

ये सुनकर Zaid को भी काफी बुरा लगा। थोड़ी देर में मिल्कशेक आ गया और माहौल फिर से हल्का हो गया। मिल्कशेक पीकर डिलीवरी पार्टनर के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ गई और उन्होंने खुशी से कहा, "ये बहुत टेस्टी है।"

एक छोटे से काम ने जीत लिया सबका दिल

वहां से निकलते वक्त जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा लगा, तो डिलीवरी पार्टनर ने हंसते हुए अपनी खुशी जाहिर की। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग Zaid के इस सिंपल और इंसानियत से भरे काम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स इसे "wholesome gesture" बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी छोटी-छोटी खुशियां ही किसी के चेहरे पर असली मुस्कान ला सकती हैं।