Delhi Weather Forecast 8 June 2026: दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा? आज तापमान कहां तक पहुंचने की संभावना है? क्या गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलेगी? क्या दिल्ली में आने वाले दिनों में क्या बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा?

Delhi Mein Aaj ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 जून 2026 को भी भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी के बीच थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 39 से 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसे में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दिनभर तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि फिलहाल किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में आज तापमान और नमी का स्तर कैसा रहेगा?

8 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहने की संभावना है। वहीं आर्द्रता (Humidity) का स्तर 40 से 55 प्रतिशत के बीच रह सकता है। नमी बढ़ने से दोपहर के समय गर्मी अधिक महसूस हो सकती है, लेकिन तेज हवाएं मौसम को कुछ हद तक संतुलित बनाए रखेंगी।

बाहर निकलने वालों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच गर्मी का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। ऐसे में बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें, हल्के रंग के कपड़े पहनें और सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों में बदल सकता है दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 और 10 जून को भी तेज हवाओं के साथ तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 11 और 12 जून को दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Delhi Weather Today Highlights Today: दिल्ली मौसम हाईलाट्स

  • अधिकतम तापमान: 40°C
  • न्यूनतम तापमान: 28°C
  • आर्द्रता: 40% से 55%
  • मौसम: दिनभर तेज सतही हवाएं
  • चेतावनी: कोई मौसम चेतावनी नहीं
  • राहत: 11-12 जून को बारिश की संभावना है।

8 जून को दिल्ली में गर्मी तो रहेगी, लेकिन तेज हवाएं लोगों को थोड़ी राहत देने का काम करेंगी।