दिल्ली के नरेला में दर्दनाक हादसा हुआ। हाथ में पटाखा फटने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

दिल्ली में दिवाली की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी। नरेला इलाके में 10 साल के एक मासूम बच्चे की पटाखा फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा पटाखा जला रहा था, तभी वह उसके हाथ में ही फट गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। अब मासूम का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे को खोने के गम में पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी चीखें और परिवार का दर्द हर किसी को भावुक कर देने वाला है। जिस घर में दिवाली की तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। यह हादसा एक बार फिर पटाखों के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत की याद दिलाता है। देखिए नरेला से सामने आए ये बेहद भावुक कर देने वाले दृश्य।

YouTube video player