कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रदूषण समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने PM मोदी, बीजेपी और RSS पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मोदी की योग्यता पर सवाल उठाते हुए बहस की चुनौती भी दी।

दिवाली के मौके पर दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से लेकर राजनीतिक बयानों तक, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कई मुद्दों पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और RSS को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मोदी एक मिनट के लिए भी प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं हैं और उन्हें ट्यूशन देने की जरूरत है, क्योंकि डिबेट तो करनी ही पड़ेगी। इतना ही नहीं, RSS को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। पवन खेड़ा के निशाने पर सिर्फ बीजेपी और RSS ही नहीं रहे। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे की दिवाली पर की गई टिप्पणी और समाजवादी पार्टी के नेता सनातन पांडे समेत अन्य नेताओं के बयानों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे बयान दिए, जिन पर राजनीतिक विवाद बढ़ सकता है। देखिए पवन खेड़ा ने किन मुद्दों पर क्या-क्या कहा।

YouTube video player