मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ। डिवाइडर से टकराकर कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। सभी मृतक जींद से हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने आग पर काबू पाया।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग हरियाणा के जींद से हरिद्वार जा रहे थे। हादसा तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेड़ी के पास पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक ने भी हादसे को लेकर जानकारी दी है। देखिए घटनास्थल के ये भयावह विजुअल्स और पुलिस अधिकारी का बयान।

YouTube video player