Delhi-NCR Weather: कोहरा, ठंड और बारिश-कहां क्या होने वाला है? IMD अलर्ट से बढ़ी टेंशन
Delhi-NCR Weather Update: क्या दिल्ली-NCR की ठंड अब और खतरनाक होने वाली है? 16 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी और कई इलाकों में शीतलहर-IMD के इस अलर्ट के बाद सवाल यही है, राहत कब मिलेगी?

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के कई हिस्सों में इस वक्त रूह कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह होते ही ऐसा घना कोहरा छा रहा है कि एक कदम आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और बाहर निकलना किसी खतरे से कम नहीं लग रहा। भारत मौसम विभाग (IMD) ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं है। शनिवार, 10 जनवरी को भी हालात कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं। ऊपर से चार राज्यों में बारिश की चेतावनी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
16 राज्यों में कोहरे का अलर्ट क्यों जारी किया गया?
IMD के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 16 राज्यों में घने कोहरे की आशंका है। इसी वजह से मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में हालात ज्यादा गंभीर हैं। यहां बहुत घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी की स्थिति बन सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
कौन से 4 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशन?
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि समुद्र में हालात खराब रह सकते हैं।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वीडियो यूसुफ सराय स्थित रैन बसेरे से है, जहां लोग ठंड से बचने के लिए शरण ले रहे हैं। pic.twitter.com/iRMBXyWjIE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2026
दिल्ली-NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-NCR में शनिवार को भी बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। ठंड इतनी ज्यादा है कि लोग रैन बसेरों का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे।
यूपी में ओले और बिजली क्यों बन रहे हैं खतरा?
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा भी सामने आ गया है। IMD ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अलीगढ़ और मथुरा में ओले गिरने की संभावना है, जबकि घने कोहरे के कारण कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी रह सकती है।
The deep depression over southwest Bay of Bengal moved nearly northwestwards with a speed of 8 kmph during past 6 hours, and lay centred at 2330 hours IST of yesterday, the 9th January, 2026 over the same region, near latitude 8.5°N and longitude 82.2°E, about 100 km… pic.twitter.com/jQuXf4XzY9
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 9, 2026
बिहार, बंगाल और पहाड़ी राज्यों में क्या हाल रहेगा?
बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 से 7 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार समेत 11 राज्यों में शीतलहर चल सकती है। कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है।
IMD की चेतावनी को न ले हल्के में?
9 जनवरी की रात दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बना रहा, जो धीरे-धीरे कमजोर होकर श्रीलंका के तट को पार करेगा। इसका असर दक्षिण भारत के मौसम पर देखने को मिल सकता है। देश के बड़े हिस्से में ठंड, कोहरा, बारिश और शीतलहर ने हालात मुश्किल बना दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लें और सावधानी बरतें।

