Abhijeet Deepke: सीजेपी (CJP) संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर दादी की मौत की जानकारी न देने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने असली वीडियो जारी कर उनके झूठ की पोल खोल दी है। अब सोशल मीडिया पर लोग दीपके को जमकर लताड़ रहे हैं।
Abhijeet Deepke Video: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स (X) पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पुलिस पर कई मनगढ़ंत बातें कही थीं। लेकिन दिल्ली पुलिस पहले से ही इनकी नीयत भांप गई थी। पुलिस ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था और उसे रिलीज कर दीपके के ड्रामे का पर्दाफाश कर दिया। सच्चाई सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग दीपके की जमकर क्लास लगा रहे हैं।
दीपके ने पोस्ट में क्या लिखा था?
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया था। दीपके ने एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर दावा किया कि पुलिस ने उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया, "मैंने पुलिस से गुजारिश की थी कि मुझे मेरे कजिन से बात करने दें जो मेरी दादी के साथ रहता है। मैंने सिर्फ एक-दो मिनट के लिए अपना फोन मांगा ताकि कजिन का नंबर ले सकूं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मुझे फोन इस्तेमाल नहीं करने दिया। मैंने वकील को कॉल करने की भी मांग की, लेकिन उसे भी ठुकरा दिया गया।"
वीडियो रिलीज: रंगे हाथों पकड़े गए दीपके
दीपके ने एक्स पर आगे लिखा, "रात 3:30 बजे दिल्ली पुलिस ने मेरे पिता को कॉल किया और कहा कि मैं लंबे समय के लिए जेल जा रहा हूं। उन्होंने उस पिता को कॉल किया जिसने अभी-अभी अपनी मां को खोया था। दादी के जाने के बाद आप मेरे परिवार को और कितना सदमा देना चाहते थे?" लेकिन दिल्ली पुलिस ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें साफ दिख रहा है कि पुलिस ने कितने सम्मान और विनम्रता के साथ दीपके को उनकी दादी के निधन की खबर दी थी। इस वीडियो ने दीपके के झूठ के महल को ढहा दिया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक महिला पुलिसकर्मी दीपके के पास आती है और उन्हें यह दुखद खबर देती है। इसके बाद बाकी पुलिसवाले भी वहां आते हैं और बेहद संवेदनशीलता के साथ उन्हें समझाते हैं। वीडियो में खबर सुनकर दीपके एक पल के लिए हैरान भी नजर आते हैं। लेकिन उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में पूरी कहानी ही पलट दी और पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगा दिया। अब वीडियो सामने आने के बाद उनकी पोल खुल गई है।
