Holi Festival 2026 : यही है सही होली, एक बार आए तो पूरी लाइफ नहीं भूल पाएंगे Experience
Vrindavan ki Holi 2026 : सभी त्यौहारो में होली का पर्व सबसे हटकर होता है। जो खुशियों और मस्ती भरा है। खासकर मथुरा-वृंदावन और बृजधाम की होली दुनिया में सबसे अनोखी और यादगार होती है। एक बार जो यहां होली मनाने जाता वो इसे पूरी जिंदगी नहीं भूल पाता है।

सबसे हटकर होती है यहां की होली
2 मार्च को होलिका दहन होगा और दो दिन बाद यानि 4 मार्च को पूरे देशभर में होली खेली जाएगी। वैसे तो पूरे भारत में होली का उल्लास एक जैसा होता है। लेकिन ब्रजधाम में होली उत्सव अपने चरम पर होता है। जहां होली खेलने के लिए देश ही नहीं विदेश के लोग आते हैं।
बृजधाम के प्रियाकांत जू मंदिर की होली
होली के उत्सव की यह भव्य तस्वीरें बृजधाम के प्रियाकांत जू मंदिर की हैं। जहां भक्तिमय वातावरण में होली का पर्व मनाया जा रहा है। लोगों ने जमकर एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाया और रंग बरसाए।
देवकीनंदन ठाकुर पहुंचे होली खेलने
इस बीच प्रसिद्ध कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर महाराज भी जब होली खेलने के लिए लोगों के बीच पहुंचे तो पूरा मंदिर परिसर 'राधे-राधे' और 'श्याम नाम' के जयकारों से गूंज उठा।
जब वृंदावन में खेली फूलों की होली
वृंदावन में भक्तों ने भजन-कीर्तन के के साथ फूलों और गुलाल की होली खेली। जहां श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए और गोपाल कृष्ण भगवान के चरणों में रंग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दुनिया में सबसे अनोखी और यादगार होली
मथुरा-वृंदावन और बृजधाम की होली दुनिया में सबसे अनोखी और यादगार होती है। एक बार जो यहां होली मनाने जाता है तो वह अनुभव वो जिंदगीभर नहीं भूल पाता है। यहां होली रंगभरनी एकादशी से शुरू होकर लगभग 10 दिनों तक चलती है। आपको एक ही शहर में अलग अलग होली देखने को मिलती है, जैसे फूलों की होली (बांके बिहारी मंदिर में),लटठमार होली (बरसाना/नंदगांव) और गुलाल की होली।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

