धुरंधर 2 की रिलीज के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल बताया जा रहा है। कराची के ल्यारी में पुलिस हाई अलर्ट पर है और हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। फिल्म में दिखाए गए जासूसी तरीकों के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Dhruandhar 2 in Pakistan: रणवीर सिंह स्टारर मूवी 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद से ही पाकिस्तान में खौफ और हड़कंप मचा हुआ है। खासतौर पर कराची के ल्यारी इलाके में पुलिस हाई अलर्ट पर है और हर गली-मोहल्ले में सख्त चेकिंग की जा रही है। फिल्म में दिखाए गए भारतीय जासूसों के तरीके और ऑपरेशन को देखकर वहां की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

लश्कर कमांडर की हत्या के बाद और बढ़ा डर

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ की गोली मारकर हत्या के बाद पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के बीच डर और ज्यादा बढ़ गया है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। ल्यारी इलाके में पुलिस 'हमजा अली मजारी' जैसे काल्पनिक किरदार से प्रेरित संभावित जासूसों की तलाश कर रही है। हालात ऐसे हैं कि पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर भिखारियों तक को नहीं बख्श रहे हैं और उनकी भी जांच की जा रही है।

Scroll to load tweet…

अनजान खौफ के साए में पाकिस्तानी पुलिस

पाकिस्तान पुलिस को शक है कि जासूस उनकी वर्दी पहनकर उनके साथ ही गश्त कर सकते हैं। इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। हालांकि, फिल्म पर पाकिस्तान में बैन लगाया गया है, लेकिन लोग पायरेटेड वर्जन के जरिए इसे देख रहे हैं। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है कि कहीं फिल्म में दिखाई गई बातें सच न हों।

कराची के ल्यारी में कड़ी चेकिंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कराची के ल्यारी इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। हर व्यक्ति की पहचान जांची जा रही है। चाहे वह स्थानीय निवासी हो, राहगीर, रेहड़ी-पटरी पर सोने वाला व्यक्ति या कोई भीख मांगने वाला, हर किसी की आईडी चेक की जा रही है। पुलिस को शक है कि कोई भी व्यक्ति जासूस हो सकता है।

फिल्म के बाद बढ़ा मानसिक दबाव

फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद पाकिस्तान में यह धारणा बनती दिख रही है कि उनके बीच ही भारतीय जासूस मौजूद हो सकते हैं। इससे आम लोगों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेचैनी बढ़ गई है। फिल्म में दिखाए गए किरदार जमील जमाली को पार्ट 2 में भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है। इसके बाद से लोग इस किरदार को भी शक की नजर से देखने लगे हैं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।

4 दिन में 762 करोड़ कमा चुकी धुरंधर 2

बता दें कि धुरंधर द रिवेंज ने सिर्फ 4 दिन में ही वर्ल्डवाइड 762 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही धुरंधर 2 सबसे तेज 700 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली बॉलीवुड मूवी भी बन गई है। वहीं, भारत में इस फिल्म ने 549.88 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।