- Home
- News
- Disha Salian Case: पिता ने आदित्य ठाकरे को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस, ये हैं कड़ी शर्तें
Disha Salian Case: पिता ने आदित्य ठाकरे को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस, ये हैं कड़ी शर्तें
Disha Salian Case: दिशा सालियन की मौत के मामले में नया मोड़! पिता सतीश सालियन ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का कानूनी नोटिस भेज सार्वजनिक माफी की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।

दिशा सालियन के पिता का बड़ा दांव: आदित्य ठाकरे के साथ अनिल देशमुख भी
Disha Salian Defamation Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की संदिग्ध मौत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिशा के पिता सतीश सालियन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और एनसीपी (SP) नेता अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया है। सतीश सालियन का आरोप है कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने की कानूनी लड़ाई को इन नेताओं ने सार्वजनिक रूप से "राजनीति से प्रेरित" बताकर उनकी छवि को भारी नुकसान पहुंचाया है।

न्याय की मांग करने वाले पिता का चरित्र हनन!
लीगल नोटिस के मुताबिक, सतीश सालियन ने आरोप लगाया है कि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख ने उनके इरादों पर झूठे और बेबुनियाद सवाल उठाए। नोटिस में कहा गया कि अपनी बेटी के कथित गैंगरेप और हत्या की निष्पक्ष जांच मांग रहे एक दुखी पिता को ऐसा दिखाया गया जैसे वह किसी राजनीतिक साजिश के तहत न्यायिक प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर रहा हो। साथ ही, ठाकरे के उस दावे को भी खारिज किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि सीबीआई ने इस मामले में उन्हें पहले ही 'क्लीन चिट' दे दी है।
Disha Salian Defamation Notice: क्या है 500 करोड़ की मांग?
कानूनी नोटिस के मुताबिक, सतीश सालियन की जांच की मांग को राजनीतिक मकसद से प्रेरित बताया गया। नोटिस में आदित्य ठाकरे पर यह कहने का भी आरोप लगाया गया कि CBI दिशा सालियन मामले की जांच कर चुकी है और उन्हें क्लीन चिट दे चुकी है। साथ ही, सतीश सालियन को उन्हें परेशान करने के लिए इस्तेमाल किए जाने की बात कहे जाने का भी जिक्र है। नोटिस में अनिल देशमुख के 23 मार्च 2025 के बयान का भी हवाला दिया गया है, जिसमें मामले को आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की साजिश बताया गया था। सतीश सालियन का कहना है कि इन बयानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।
Big breaking #DishaSalian’s father Satish Salian
s!aps a ₹ 500 crores defamation suit on #AadityaThackeray & the then home minister #AnilDeshmukh for calling a father’s genuine fight for justice as POLITICALLY motivated, mala fide & actuated by ulterior motives
AUT had also… https://t.co/UQWBaYp0vB pic.twitter.com/IESQvS96Lo— PallaviCT (@pallavict) September 17, 2026
500 करोड़ का हर्जाना और 3 मिनट के वीडियो में बिना शर्त माफी की मांग
सतीश सालियन ने केवल 500 करोड़ रुपये का हर्जाना ही नहीं मांगा है, बल्कि दोनों नेताओं से मुख्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बिना शर्त लिखित और सार्वजनिक माफी की मांग की है। इसके अलावा, नोटिस में कहा गया है कि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कम से कम 3 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।
Aaditya Thackeray Reaction: क्या बोले?
दूसरी ओर, आदित्य ठाकरे ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपना रुख साफ किया है। ठाकरे का कहना है कि वे दिशा सालियन से कभी नहीं मिले और न ही उन्हें जानते थे। उन्होंने कहा कि बीते 6 सालों से उनका नाम इस दुखद घटना से जोड़ना बिना किसी सबूत के चरित्र हनन की जानबूझकर की गई साजिश है। हाल ही में सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है, जिसमें कई डॉक्टरों, राजनेताओं और अभिनेताओं की भूमिका की जांच की जा रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

