यूपी कैडर की IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे से उनके पति गगनदीप सिंह चर्चा में आ गए हैं। जिन्होंने चार साल पहले ठीक इस तरह अचानक से आईएएस की नौकरी छोड़ दी थी। जबकि वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से संयुक्त महानिदेशक के पद थे।

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अफसर दिव्या मित्तल ने रविवार को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानि आईएएएस पोस्ट से अपना इस्तीफा दे दिया है। अब इसी बीच उनके पति गगनदीप की भी सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है। जो खुद एक आईएएस अफसर रह चुके हैं। जिन्होंने ठीक अपनी पत्नी की तरह ही नौकरी से इस्तीफा दिया था। तो आइए जानते हैं उनकी प्रोफाइल और कब-क्यों दिया था रिजाइन

दिव्या मित्तल के पति भी छोड़ चुके हैं IAS की नौकरी

दरअसल, गगनदीप सिंह भी अपनी पत्नी दिव्या मित्तल की तरह दो-दो बार यूपीएससी एग्जाम पास कर चुके हैं। पहले अटैम्प में वह आईपीएस बने थे। जबकि उनको आईएएस बनना था। फिर वह आईएएस बने और नौकरी के दौरान कई अहम पदों पर रहे। लेकिन उन्होंने भी चार साल पहले 2022 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दिया था।

कौन हैं गगनदीप सिंह?

बता दें कि दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह ढिल्लों मूल रूप से पंजाब के बठिंडा जिले के गिद्दड़बाहा का रहने वाला है। जिन्होंने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में B।Tech किया। इसके बाद 2003 से 2005 तक IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर एमबीए पूरा किया। इसके बाद वह उनकी लंदन में एक बड़ी कंपनी में नौकरी लग गई, जिसमें लाखों का पैकेज था। लेकिन यहां भी उनका ज्यादा देर तक मन नहीं लगा और भारत लौट आए। फिर दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उनकी दिनरात की कड़ी मेहनत रंग लाई और उन्होंने बिना कोचिंग के पहली प्रयास में ही परीक्षा पास कर ली। 68वीं रैंक के साथ वह आईएएस बन गए।

पति-पत्नी दोनों ने छोड़ दी IAS की नौकरी

बता दें कि गगनदीप और दिव्या दोनों ने साथ में UPSC की तैयारी की और सफलता की कहानी एकसाथ लिखी। दोनों यूपी कैडर के IAS अफसर बने। लंदन में शानदार करियर फिर UPSC क्लियर कर देश सेवा की राह चुनी। लेकिन दोनों ही इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं।