
CJP Protest Today: जंतर-मंतर जा रहे युवाओं को पुलिस ने उठाया, छावनी बनी देश की राजधानी
दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। कनॉट प्लेस स्थित ली मेरिडियन इलाके में जंतर-मंतर की ओर जा रहे कई युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर निजी बसों से दूसरी जगह भेजा। मौके पर पुलिसकर्मी लोगों से शांति बनाए रखने और निर्देशों का पालन करने की अपील करते नजर आए। पुलिस ने इलाके में धारा 163 लागू होने की जानकारी भी दी और मीडिया से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा। देखिए, मौके के ताजा दृश्य।