Karnataka Leadership Change : कर्नाटक में बदलने वाला है नेतृत्व? सिद्धारमैया के घर जुटे बड़े मंत्री, क्या डीके शिवकुमार बनने वाले हैं नए CM? दिल्ली मीटिंग के बाद बेंगलुरु में हलचल के क्या हैं मायने? कल बताऊंगा’ कहकर सिद्धारमैया ने क्यों बढ़ाई राजनीतिक बेचैनी?

DK Shivakumar VS Siddaramaiah : कर्नाटक में नेतृत्व बदलने की अटकलों के बीच कई मंत्री गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आधिकारिक आवास 'कावेरी' पर एक "ब्रेकफास्ट मीटिंग" के लिए पहुंचे। इस बैठक के बाद राज्य में सियासी पारा और चढ़ गया है। सीएम आवास पर पहुंचने वाले मंत्रियों में प्रियांक खरगे, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और एचके पाटिल समेत कई बड़े नाम शामिल थे। इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रेकफास्ट से लंच और डिनर तक कर्नाटक की सियसत के मायने?

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी कुछ ही देर में इस बैठक में शामिल होने वाले हैं। यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कई महीनों से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की बातें बार-बार उठ रही हैं। सियासत के गलियारों चर्चा है कि ब्रेकफास्ट पर सीएम बदलने की चर्चा होगी। लंच तक सब फाइऩल हो सकता है। वहीं डिनर आते आते तक हो सकता है कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाए।

कर्नाटक में है ढाई-ढाई साल का फार्मूला

कर्नाटक में बदलाव को लेकर पार्टी आलाकमान हमेशा ऐसी खबरों को खारिज करता रहा है। जब से कांग्रेस सरकार ने राज्य में अपना ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया है, तभी से नेतृत्व में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब सरकार को तीन साल पूरे हो चुके हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा लगातार चल रही है और अंतिम फैसले से पहले एक और दौर की बातचीत होने की उम्मीद है। अभी मंगलवार को ही सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों दिल्ली में थे। वहां उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया था।

सियासतों के दिग्गजों ने बढ़ाया कर्नाटक में सस्पेंस?

  • सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में है और उसने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को इसके लिए रास्ता बनाने का संकेत भी दे दिया है।-
  • हालांकि, आधिकारिक तौर पर पार्टी का कहना है कि दिल्ली में हुई बैठक आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों पर चर्चा के लिए थी। पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को सिर्फ "अटकलबाजी" बताया है।
  • कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि कर्नाटक में राज्यसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के साथ ही की जाएगी।
  • वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा था कि कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई चर्चा पर वह कल (यानी आज) बात करेंगे, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।