German Shepherd Birthday: आस-पास बैठे लोग 'हैप्पी बर्थडे' गा रहे हैं और डॉगी थोड़ी हैरानी और उत्सुकता से उन्हें देख रही है। आखिर में, ऐसा लगता है कि 'आधिरा' को समझ आ गया कि यह सब उसी के लिए हो रहा है।

German Shepherd Viral Video: हम अक्सर अपने पालतू जानवरों को घर के सदस्य की तरह ही मानते हैं। जानवरों के लिए इंसानों का यही प्यार सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो जाता है। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार अपने प्यारे जर्मन शेफर्ड डॉग का पहला जन्मदिन मना रहा है। घर पर ही सादगी से हुई इस पार्टी ने कई लोगों का दिल जीत लिया है।

परिवार ने सजावट, एक स्पेशल केक और तोहफों के साथ अपने डॉगी का जन्मदिन मनाया है। यह प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर Aadhira Shepard नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आधिरा नाम की जर्मन शेफर्ड डॉगी बर्थडे कैप पहने हुए है और केक-नाश्ते के सामने बड़े कौतूहल से बैठी है। उसके पीछे उसके नाम का एक सुंदर बैनर भी देखा जा सकता है। जब आस-पास के लोग 'हैप्पी बर्थडे' गाना शुरू करते हैं, तो वह थोड़ी कन्फ्यूज और हैरान नजर आती है। लेकिन आखिर में ऐसा लगता है कि आधिरा को समझ आ गया कि यह जश्न उसी के लिए है। इसके बाद वह खाने की तरफ बढ़ती हुई दिखाई देती है।

View post on Instagram
 

आधिरा के मासूम चेहरे के भाव इस वीडियो का मुख्य आकर्षण हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उसका मासूम चेहरा तो देखो, उसे और भी ट्रीट मिलनी चाहिए।' एक अन्य कमेंट था, 'भगवान इस परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखे।' एक और यूजर ने लिखा, 'उसके चेहरे पर ऐसा भाव है जैसे पूछ रही हो 'क्या यह सब मेरे लिए है?' जन्मदिन मुबारक हो आधिरा।'