ट्रंप ने सैनिकों के बलिदान को सराहा। उन्होंने कहा कि ईरान 1979 से युद्धरत है। अमेरिका जवाबी कार्रवाई में पूरी जीत हासिल करेगा। ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। वर्जीनिया के आर्लिंगटन नेशनल सिमेट्री में वेटरन्स डे समारोह के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों के बलिदान को याद किया और ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में शामिल जवानों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं किया, बल्कि ईरान 1979 से अमेरिका के खिलाफ जंग छेड़े हुए है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई में जीत हासिल की है, लेकिन अभी 93 फीसदी नहीं बल्कि पूरी जीत सुनिश्चित करनी है। ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की भी बात कही। इसके अलावा उन्होंने वेनेजुएला के तेल से अमेरिकी कमाई और पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक भव्य ट्रायम्फल आर्च बनाने की योजना का भी जिक्र किया।

YouTube video player