रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के प्रयास तेज हैं। जेलेंस्की ने कहा कि शांति वार्ता की प्रगति अमेरिका-रूस बातचीत पर निर्भर है। यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी अमेरिका से चाहिए। अबू धाबी में 2 दिन की वार्ता हुई है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म कराने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि शांति वार्ता में कितनी प्रगति होगी, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका रूस से किस तरह बातचीत करता है। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन इस साल के अंत तक बातचीत से ठोस नतीजे हासिल करना चाहता है। उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी अमेरिका से चाहिए, रूस से नहीं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अबू धाबी में अमेरिका की अगुवाई में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच दो दिन की बातचीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी प्रस्तावित है।

YouTube video player