MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • दुनिया बदल गई, UN Security Council नहीं! एर्दोगन ने 5 देशों की वीटो पावर पर उठाए सवाल

दुनिया बदल गई, UN Security Council नहीं! एर्दोगन ने 5 देशों की वीटो पावर पर उठाए सवाल

Erdogan on UN Veto Power: तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने UN सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की वीटो पावर खत्म करने की मांग की है। जानिए वीटो क्या है, पांच देशों को यह अधिकार क्यों मिला और इसे खत्म करना इतना मुश्किल क्यों है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 22 2026, 07:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
एर्दोगन ने उठाई वीटो खत्म करने की मांग
Image Credit : Getty

एर्दोगन ने उठाई वीटो खत्म करने की मांग

दुनिया में जब कोई युद्ध, मानवीय संकट या बड़ा अंतरराष्ट्रीय विवाद सामने आता है, तो निगाहें संयुक्त राष्ट्र की ओर टिक जाती हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कई अहम प्रस्तावों का भविष्य सिर्फ बहुमत से तय नहीं होता। इसी व्यवस्था पर अब तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने सवाल उठाते हुए स्थायी सदस्यों की वीटो पावर खत्म करने की मांग की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
एर्दोगन ने क्यों उठाया वीटो का मुद्दा?
Image Credit : X-@RTErdogan

एर्दोगन ने क्यों उठाया वीटो का मुद्दा?

एर्दोगन ने Bloomberg में प्रकाशित एक लेख में संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधार की जरूरत बताई। उनका तर्क है कि दुनिया 1945 के दौर से काफी बदल चुकी है, लेकिन सुरक्षा परिषद की मूल शक्ति-संरचना अब भी उसी दौर की व्यवस्था पर आधारित है।

उनके मुताबिक, वैश्विक समस्याओं पर फैसले कुछ देशों की इच्छा पर निर्भर नहीं होने चाहिए। एर्दोगन ने वीटो के विशेष अधिकार को खत्म करने को UN सुधार का अहम कदम बताया और ज्यादा प्रतिनिधित्व वाली व्यवस्था की वकालत की।

Related Articles

Related image1
Delhi SIR: 47 लाख नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर, अब 33 लाख नोटिस पर SC ने पूछे सवाल
Related image2
युगांडा की सड़क पर दिखा 'इंडियन ठेला', पानीपुरी बेचते अफ्रीकी युवक का VIDEO वायरल
36
क्या है UN Security Council की वीटो पावर?
Image Credit : Getty

क्या है UN Security Council की वीटो पावर?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं। इनमें चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका पांच स्थायी सदस्य हैं। बाकी 10 सदस्य दो साल के लिए चुने जाते हैं।

सुरक्षा परिषद के गैर-प्रक्रियात्मक मामलों में प्रस्ताव पास करने के लिए कम से कम 9 वोट जरूरी होते हैं और स्थायी सदस्यों की सहमति भी आवश्यक होती है। किसी स्थायी सदस्य का नकारात्मक वोट प्रस्ताव को रोक सकता है। इसे ही आम तौर पर वीटो पावर कहा जाता है। हालांकि स्थायी सदस्य मतदान से अनुपस्थित यानी abstain करे तो प्रस्ताव जरूरी वोट मिलने पर पारित हो सकता है।

46
एर्दोगन चाहते हैं ज्यादा देशों की भागीदारी
Image Credit : Twitter

एर्दोगन चाहते हैं ज्यादा देशों की भागीदारी

एर्दोगन ने ऐसी व्यवस्था की बात की है जिसमें दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों को सुरक्षा परिषद में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले। उनका प्रस्तावित रास्ता केवल मौजूदा ढांचे में छोटे बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि वह महासभा के जरिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की बात कर रहे हैं।

उनका कहना है कि किसी एक देश के पास ऐसा स्थायी अधिकार नहीं होना चाहिए जिससे वह बाकी देशों के बहुमत की राय को रोक सके।

56
वीटो खत्म करना इतना मुश्किल क्यों है?
Image Credit : Getty

वीटो खत्म करना इतना मुश्किल क्यों है?

यही इस मांग का सबसे अहम पहलू है। वीटो पावर को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर में बदलाव करना होगा। UN चार्टर के Article 108 के अनुसार संशोधन के लिए महासभा में दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन और फिर दो-तिहाई सदस्य देशों द्वारा अनुमोदन जरूरी है। इसमें सुरक्षा परिषद के सभी स्थायी सदस्यों की मंजूरी भी अनिवार्य है।

यानी जिस व्यवस्था में बदलाव की मांग हो रही है, उसे बदलने की प्रक्रिया में उन्हीं पांच स्थायी सदस्यों की सहमति जरूरी होगी जिनके पास आज वीटो अधिकार है। इसी वजह से वीटो खत्म करने का सवाल सिर्फ राजनीतिक बहस नहीं, बल्कि UN Charter में बड़े संस्थागत बदलाव से भी जुड़ा है।

66
वीटो पर पहले से चलती रही है बहस
Image Credit : Getty

वीटो पर पहले से चलती रही है बहस

सुरक्षा परिषद की वीटो व्यवस्था लंबे समय से UN सुधार की बहस का हिस्सा रही है। संयुक्त राष्ट्र के भीतर भी वीटो के इस्तेमाल, जवाबदेही और सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधित्व को लेकर अलग-अलग सुधार प्रस्ताव सामने आते रहे हैं।

एर्दोगन की ताजा मांग ने इस पुरानी बहस को फिर चर्चा में ला दिया है। फिलहाल यह एक राजनीतिक प्रस्ताव है; इसे लागू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निर्धारित कठिन संशोधन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IIT Suicide Data: 2006 से 2026 तक 171 छात्रों की मौत, डरावना है इस रिपोर्ट के पीछे का सच
Recommended image2
Now Playing
न्यूयॉर्क पहुंचते ही पाक PM शहबाज शरीफ ने करवाई बेइज्जती!
Recommended image3
IIT Bombay: साहिल सुसाइड केस में नया मोड़, छात्र के पिता ने कर दी ये 2 बड़ी डिमांड
Recommended image4
मैचिंग पिंक कुर्ते, गणपति विसर्जन और छलकते आंसू... चिराग पासवान-विशाल सिंह का VIDEO वायरल
Recommended image5
Now Playing
सितंबर-अक्टूबर आते ही क्यों महंगा हो जाता है प्याज ? । Onion Price Hike
Related Stories
Recommended image1
Delhi SIR: 47 लाख नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर, अब 33 लाख नोटिस पर SC ने पूछे सवाल
Recommended image2
युगांडा की सड़क पर दिखा 'इंडियन ठेला', पानीपुरी बेचते अफ्रीकी युवक का VIDEO वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved