Fatehpur Gangrape Case : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र में तीन युवकों ने एक लड़की से उसके मंगेतर के सामने घंटों रेप किया। बांधकर पीड़िता के साथ दरिंदगी की, अश्लील वीडियो बनाए और धमकाकर पैसे भी ट्रांसफर करवाए। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कानपुर, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र से दरिंदगी की एक ऐसी घटना सामने आई है। जो सारी इंसानियत को तार करती है। जिसने बता दिया है कि इंसान किसी हैवान से कम नहीं है। यहां एक लड़की को बंधक बनकार तीन दरिदों ने घंटों गैंगरेप किया। हैरान की बात यह है कि इन राक्षसों ने यह हैवानियत पीड़िता के मंगेतर के सामने किया। पीड़िता ने जो आपबीती बयां किया वह सुनकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। लेकिन पुलिस वालों का कलेजा नहीं पसीजा उन्होंने उल्टा युवती पर ही सवाल खड़े कर दिए।

आत्मा को हिलाकर रख देगी फतेहपुर का रेप केस

दरअसल, यह पूरा मामला 24 अप्रैल का है। जहां एक लड़की अपने मंगेतर के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लड़के मिले और उनको रोक लिया। जब युवक विरोध किया तो उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने लगे। इसके बाद युवती को बंधक बनाकर सुनसान जगह ले गए। युवक को हैवानों ने रस्से से बांध दिया और उसके सामने ही तीनों एक के बाद एक रेप करते रहे। इतना ही नहीं इन हैवानों ने लड़की का अश्लील वीडियो और फोटोज भी लिए। साथ ही धमकी देते हुए कहा-अगर किसी को बताया तो यह सब सोशल मीडिया पर शेयर कर देंगे। साथ ही जिंदा जमीन में दफना देंगे। साथ ही आरोपियों ने मंगेतर को धमकी देकर उसके मोबाइल से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवाए।

पुलिसवालों ने भी पीड़िता की एक नहीं सुनी

पीड़िता ने फतेहुपुर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक को बताया कि जब हम मदद और शिकायत लेकर खागा कोतवाली पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने हम पर ही उल्टा सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही वहां से घर जाने के लिए कह दिया। हम मिन्नतें करते रहे, लेकिन उन्होंने हमारी एक नहीं सुनी। तब पीड़िता को पुलिसवालों से इंसाफ नहीं मिला तो उन्होंने किसी तरह जिला एसपी यानि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से संपर्क किया और आपबीती सुनाई, तब जाकर मामले में कार्रवाई के आदेश हुए। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसपी ने मामले में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।